Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal Pradesh: पहली बार महिला वनडे विश्वकप का फाइनल खेलेंगी दो हिमाचली खिलाड़ी

01 नवंबर, 2025 07:09 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसे होगा जब दो हिमाचल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलेंगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और बल्लेबाज हरलीन दयोल इस समय महिला वनडे विश्वकप में भारतीय टीम की अहम सदस्य हैं। इससे जहां इन दोनों महिला खिलाड़ियों से हिमाचल का नाम रोशन हुआ है, वहीं इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में उनका नाम भी दर्ज होगा।
अभी तक प्रदेश के इतिहास में कोई भी हिमाचल का खिलाड़ी वनडे क्रिकेट विश्वकप नहीं खेला है। इस बार दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारतीय टीम से विश्वकप खेल रही हैं। रिकॉर्ड की बात करें तो हरलीन दयोल का विश्वकप में खेले मैचों में बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अभी तक खेले पांच मुकाबलों में 169 रन बनाए हैं। इनमें पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ भी 46 रन बनाए हैं। अब 2 नवंबर को भारतीय टीम वनडे विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

विश्वकप में रेणुका सिंह ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी की है। हालांकि विकेट के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने पांच मैचों में केवल तीन विकेट ही हासिल किए हैं। लीग मुकाबले में रेणुका ने न्यूजीलैंड टीम की कप्तान को बोल्ड कर भारतीय टीम की जीत का रास्ता पक्का कर दिया है। अब फाइनल में देखना है कि दोनों हिमाचली खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करती हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारत में चल रहे वनडे विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उनका प्रदर्शन भी अच्छा है। उम्मीद है कि दोनों हिमाचली खिलाड़ी फाइनल में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में होंगी और भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल