Friday, September 11, 2026
BREAKING
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति 75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

हिमाचल

Shimla: चिट्टे के खिलाफ ऊना में 16 से शुरू होगा दूसरे चरण का अभियान : सुक्खू

11 सितंबर, 2026 07:55 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि चिट्टे के खिलाफ दूसरे चरण का अभियान 16 सितम्बर से ऊना जिले से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश में पीआईटी-एनडीपीएस कानून लागू किया गया है। इसके तहत 3 वर्षों के दौरान बड़ी संख्या में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के अलावा उनकी संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा हमीरपुर जिले में एलाइड एंड हैल्थकेयर कॉलेज भी खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार मैडीकल छात्रों के लिए भी विदेशों में एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में डायग्नोस्टिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और बीबीएमबी से हिमाचल को मिलने वाले एरियर के मामले में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष, 2027 तक हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेगा। गांवों में सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि की गई है। वर्तमान में प्रदेश सरकार की तरफ से गाय का दूध 61 रुपए और भैंस का दूध 71 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में करीब 200 करोड़ रुपए प्रदान करने जा रही है। कांगड़ा जिले के ढगवार में डेढ़ लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला मिल्क प्रोसैसिंग प्लांट इस वर्ष अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष, 2021 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश का देश में 21वें स्थान था, लेकिन वर्तमान सरकार की तरफ से किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप प्रदेश अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 150 सीबीएसई स्कूल खोले हैं और 30 सितम्बर, 2026 तक इन स्कूलों में सभी अध्यापकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। अध्यापकों का चयन पूरी तरह मैरिट के आधार पर किया जा रहा है। इन स्कूलों में भी मौजूदा फीस संरचना के अनुसार ही फीस ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को विदेशों में एक्सपोजर विजिट पर भेज रही है, ताकि वे दुनिया में हो रहे बेहतर कार्यों और आधुनिक व्यवस्थाओं को करीब से देख सकें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

Shimla: CBSE स्कूलों में हरे रंग की होगी विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, ​शिक्षक भी पहनेंगे वर्दी

Shimla: CBSE स्कूलों में हरे रंग की होगी विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, ​शिक्षक भी पहनेंगे वर्दी

Himachal : नशा तस्करी से खरीदी गाड़ियां और बनाया होटल, आरोपी की 3 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त

Himachal : नशा तस्करी से खरीदी गाड़ियां और बनाया होटल, आरोपी की 3 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त

Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल