Friday, September 11, 2026
BREAKING
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति 75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

हिमाचल

Shimla: CBSE स्कूलों में हरे रंग की होगी विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, ​शिक्षक भी पहनेंगे वर्दी

11 सितंबर, 2026 07:54 PM

शिमला : सीबीएसई से संबद्ध हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रैस कोड, विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म तथा स्कूल भवनों के लिए रंग फाइनल कर लिया गया है। सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों की विशिष्ट यूनिफॉर्म हरे रंग की थीम पर आधारित होगी। इन स्कूलों की महिला शिक्षिकाएं हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक पहनेंगी, जबकि पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की पैंट और शर्ट पहनेंगे। इन स्कूलों के भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों से रंगा जाएगा। शिक्षकों का ड्रैस कोड साफ-सुथरा, औपचारिक, शालीन और पेशेवर होगा तथा इसमें न्यूनतम सहायक वस्तुओं का प्रयोग किया जाएगा। ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को अपना पहचान पत्र पहनना भी अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को शिक्षा विभाग की बैठक हुई जिसमें ड्रैस कोड, यूनिफॉर्म और भवन रंग को लेकर चर्चा की गई और इसे फाइनल किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में आवश्यक आधारभूत ढांचे के विकास तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 80 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में विधायक सुरेश कुमार, चंद्र शेखर और नीरज नैय्यर, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

Shimla: चिट्टे के खिलाफ ऊना में 16 से शुरू होगा दूसरे चरण का अभियान : सुक्खू

Shimla: चिट्टे के खिलाफ ऊना में 16 से शुरू होगा दूसरे चरण का अभियान : सुक्खू

Himachal : नशा तस्करी से खरीदी गाड़ियां और बनाया होटल, आरोपी की 3 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त

Himachal : नशा तस्करी से खरीदी गाड़ियां और बनाया होटल, आरोपी की 3 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त

Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल