Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : अनिल विज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान' हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त 'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार

हिमाचल

Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त

09 सितंबर, 2026 07:47 PM

इंदौरा : उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 वाहनों से खैर की लकड़ी के 84 मौछे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार और बिना नंबर की पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ पेड़ काटने में इस्तेमाल होने वाले इलैक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन भी बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने 9 लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस डमटाल थाना की टीम गश्त एवं नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पठानकोट-मुकेरियां मार्ग पर इंदौरा मोड़ के समीप डमटाल की ओर से आ रही इनोवा कार (नंबर पीबी 08 बीएल-9788 ) तथा बिना नंबर की पिकअप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पिकअप से खैर की लकड़ी के 76, जबकि इनोवा से 8 मौछे बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि वाहनों में सवार लोग खैर की लकड़ी के परिवहन संबंधी कोई वैध अनुमति पत्र अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लकड़ी की नियमानुसार पैमाइश करवाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों, खैर की लकड़ी और काटने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया। डमटाल थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह लोग नामजद
पुलिस ने मामले में राहुल कुमार, गुरप्रीत सिंह, विकास शर्मा, गोविन्द, बलविन्द्र सिंह उर्फ बंटी, विशाल, अजय कुमार, ओम प्रकाश और अनिल कुमार को नामजद किया है। पुलिस अब खैर के अवैध कटान के मूल स्रोत, लकड़ी को पहुंचाए जाने वाले संभावित गंतव्य तथा इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

कुल्लू को मिली 15 नई इलैक्ट्रिक बसों की सौगात, विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

कुल्लू को मिली 15 नई इलैक्ट्रिक बसों की सौगात, विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके