Thursday, September 10, 2026
BREAKING
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 11 से 16 सितंबर तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट यशस्वी इंद्रदेव हमारा कल्याण करें, सूर्यदेव मंगल करें; प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्तिवाचन शेयर किया अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता बनकर देश को रोशन कर रहा : प्रल्हाद जोशी ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 के लिए नई दिल्ली में जुटेगा वैश्विक समुदाय, 800 से अधिक विशेषज्ञ छह विषयों पर करेंगे मंथन तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस WHO प्रमुख टेड्रोस ने की भारत के स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ, बोले-आशा कार्यकर्ता इन सेवाओं की मजबूत कड़ी कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी

हिमाचल

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

10 सितंबर, 2026 01:59 PM

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में विमानन अवसंरचना विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है और बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है।

इस पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने अधिकारियों को कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना की टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने के भीतर अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना के लिए योग्य सलाहकार की नियुक्ति कर निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यदि रिपोर्ट तय समय में तैयार हो जाती है, तो एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से परियोजना की लागत का यथार्थपरक आकलन करने का भी आग्रह किया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे हेलीपोर्ट नेटवर्क का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरदराज के इलाकों तक बेहतर पहुंच और आपातकालीन सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उड़ान योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों के संचालन पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने शिमला को नियमित हवाई संपर्क उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही एयरपोर्ट की रनवे क्षमता के अनुरूप उपयुक्त विमानों के संचालन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट की तर्ज पर शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बजाय हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंपने का प्रस्ताव भी रखा। केंद्रीय मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर दी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार, शिमला से नियमित उड़ानें और मजबूत हेलीपोर्ट नेटवर्क न केवल पर्यटन क्षेत्र को गति देंगे, बल्कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त

Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

कुल्लू को मिली 15 नई इलैक्ट्रिक बसों की सौगात, विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

कुल्लू को मिली 15 नई इलैक्ट्रिक बसों की सौगात, विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी