Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

SAD को बड़ा झटका, अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा

25 मई, 2026 08:01 PM

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। इससे शिरोमणि अकाली दल को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजमहिंदर सिंह मजीठा और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार आप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी और समाजसेवा से जुड़े नेताओं के शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

राजमहिंदर सिंह मजीठा के साथ आप में शामिल होने वालों में पूर्व आरटीआई आयुक्त हेमिंद्र सिंह मजीठा तथा चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा शामिल हैं। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और पंजाब सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया। भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी सभी नेताओं का स्वागत करते हुए लिखा कि आप परिवार में आज एक बड़ा और अहम विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित शख्सियतों के पार्टी में शामिल होने से ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है और अनुभवी नेताओं के सहयोग से राज्य के विकास को और गति मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट