Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

SA vs WI T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान

20 मई, 2024 04:10 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज ने रोवमैन पॉवेल की अनुपस्थिति में ब्रैंडन किंग को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया है। किंग नेपाल के हालिया दौरे पर वेस्टइंडीज ए का नेतृत्व करने की कतार में थे, लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, “ये विश्वकप की शुरुआत से पहले आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला हैं। खिलाड़ियों के पास अपने कौशल को निखारने और यह सुनिश्चित करने का अवसर है कि वे विश्वकप के लिए पूरी तरह तैयार हैं, चाहे वे अंतिम टीम में हों या रिजर्व पूल में।”

मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कहा, “हमने ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के बाद से एक टीम के रूप में एक साथ नहीं खेला है, लेकिन हमने हाल ही में एंटीगुआ में एक बहुत ही गहन प्रशिक्षण शिविर पूरा किया है। अब हमारे पास आईपीएल से लौटने वाले अपने कुछ खिलाड़ियों को एकजुट करने का अवसर है।” उल्लेखनीय है कि इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेल रहे वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान रोवमैन पॉवेल खेल रहे हैं। इसके अलावा आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), शिम्रोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स), अल्जारी जोसेफ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और शेरफेन रदरफोर्ड (केकेआर) नॉकआउट में शामिल टीमों में होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल निकोलस पूरन और शाई होप को आराम दिया है। अगर जोसेफ और रदरफोर्ड की टीमें आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंचती हैं तो उन्हें टी20 टीम में शामिल किया जाएगा। विश्वकप टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज शमर जोसेफ इस श्रृंखला से टी-20 में पदार्पण कर सकते सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के बाद वेस्टइंडीज 30 मई को ऑस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका बनाम टी-20 श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है:-

ब्रैंडन किंग (कप्तान), रोस्टन चेज, एलिक अथानाज, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, काइल मेयर्स, ओबेड मैककॉय, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर