Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट • मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार • कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू • ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा • पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की • कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया • भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी • रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन • हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

मनोरंजन

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

11 नवंबर, 2026 11:02 AM

रणबीर कपूर की रामायण भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल कर ही रही है, लेकिन इसी के साथ-साथ फिल्म इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रामायण पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने UK और आयरलैंड में किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही रणबीर कपूर की फिल्म
Comscore’s वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की रामायण, 8 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में दुनिया की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन ने 38 देशों में 52.15 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ये 'गॉडजिला माइनस जीरो' से पीछे रही, जिसने 101 देशों में 63 मिलियन डॉलर की कमाई की है। बता दें, भारत में 'रामायण' को लेकर चल रहे क्रेज को देखते हुए 'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज को दो हफ्ते के लिए टाल दिया गया है।

रामायण ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड
रामायण ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड किया है। इस फिल्म ने UK और आयरलैंड में किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड का नया रिकॉर्ड बनाया है। 6 से 8 नवंबर के बीच 364 सिनेमाघरों में इस फिल्म ने 1.7 मिलियन पाउंड की कमाई की। प्रीव्यूज को मिलाकर फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई 2.2 मिलियन पाउंड हो गई है। इस फिल्म ने धुरंधर के रिकॉर्ड (2.1 मिलियन पाउंड) को तोड़ दिया है।

रामायण ने इस जापानी फिल्म को पछाड़ा
रामायण के वीकेंड कलेक्शन ने UK और आयरलैंड में 'गॉडजिला माइनस जीरो' को भी पछाड़ दिया है। गॉडजिला माइनस जीरो' ने 474 सिनेमाघरों से 1.1 मिलियन पाउंड की कमाई की और इसी के साथ ये फिल्म दूसरे नंबर पर रही। प्रीव्यू को मिलाकर, इसकी कुल कमाई 1.4 मिलियन पाउंड हुई है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म का हाल
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक (11 नवंबर, सुबह 7 बजे तक) 441.47 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 48.05 करोड़ हुई थी। तीसरे दिन 69.80 करोड़, चौथे दिन 56.15 करोड़, 5वें दिन 107.50 करोड़, छठे दिन 94.10 करोड़ और 7वें दिन (सुबह 7 बजे तक) 1.02 करोड़ की कमाई की है।

2028 में आएगा रामायण का पार्ट 2
रणबीर कपूर की रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, काजल अग्रवाल, रकुलप्रीत सिंह, विवेक ओबरॉय, अरुण गोविल, यश और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाना है। फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हो चुका है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'