Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी • रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन • हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये • हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर • अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत • किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी • गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव • 'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला' • Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

मनोरंजन

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

11 नवंबर, 2026 11:00 AM

दिवाली के बाद प्रदूषण से सिर्फ दिल्ली या मुंबई ही नहीं, कई छोटे शहर भी परेशान हैं। बड़े शहरों में गाड़ियों और फैक्ट्रियों की वजह से प्रदूषण का लेवल पहले ही काफी ज्यादा होता है, पटाखे इसे और भी भयानक स्तर तक बढ़ा देते हैं। लोगों को सांस की दिक्कत होने लगती है और इससे सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी परेशान होते हैं। क्योंकि शहर और हवा तो उनके लिए भी एक ही है। तो चलिए आज जानते हैं उन सेलेब्रिटीज के बारे में, जिन्हें सांस की दिक्कत है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज लंबे वक्त से प्रदूषण नहीं करने और दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने की अपील करते रहे हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्हें लंबे वक्त से अस्थमा की दिक्कत है और वह प्रदूषण और सांस की तकलीफ जैसे मुद्दों पर खुलकर बात कर चुके हैं। अमिताभ पूरे वक्त अपने साथ एक इनहेलर कैसी करते हैं।

काजल अग्रवाल
बॉलीवुड और साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को 5 साल की उम्र में ही ब्रोंकियल अस्थमा हो गया था। वह इस बीमारी और इनहेलर के इस्तेमाल को लेकर समाज में फैली झिझक को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाती हैं। काजल ने कहा था- “मुझे 5 साल की उम्र में अस्थमा का पता चला था और धूल या धुएं के संपर्क में आने पर यह तुरंत बढ़ जाता है।”

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल पॉल्यूशन और पटाखों को लेकर खुलकर बोलती रही हैं। उन्हें भी सांस की दिक्कत है और PC ने अपने एक बयान में कहा था, "इस दिवाली पर पटाखों को स्किप कीजिए। दिवाली को रोशनी, लड्डुओं और प्यार का त्योहार रहने दीजिए, प्रदूषण का नहीं। पटाखों का इस्तेमाल कम करें, ताकि मेरी तरह अस्थमा के मरीज, सभी जानवर और हर कोई इस त्योहार का आनंद ले सके।"

ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस और जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कम लोग जानते हैं कि वह भी अस्थमा से पीड़ित रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और रूटीन वर्कआउट से इसे काफी कंट्रोल कर लिया है।

भारती सिंह
भारती सिंह को भी लंबे वक्त से सांस की दिक्कत है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, "अस्थमा के चलते धूल और धुएं वाली जगहों पर मेरी सांस फूलने लगती है, इसलिए मैं हमेशा अपना इनहेलर साथ रखती हूं ताकि काम और जिंदगी न रुके।" कॉमेडी क्वीन कभी बार पॉल्यूशन और इस तरह के अन्य अभियानों में हिस्सा लेती रहती हैं।

परेश रावल
परेश रावल भी अस्थमा से पीड़ित हैं। वह धूल और धुएं से बचकर और दवाओं के सहारे अपने काम को जारी रखते हैं। हालांकि परेश रावल ने कभी भी दिवाली या प्रदूषण को लेकर कभी खुलकर बयान नहीं दिए हैं। लेकिन वह भी हैं जिन्हें दिवाली के बाद बढ़ने वाला प्रदूषण बुरी तरह प्रभावित करता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'