Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट • मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार • कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू • ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा • पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की • कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया • भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी • रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन • हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

मनोरंजन

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

11 नवंबर, 2026 11:05 AM

मुंबई; अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली स्ट्रीमिंग फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' की रिलीज की तैयारी कर रहे है। आईएएनएस को दिए खास इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह इन दिनों खुद को बेहतर ढंग से समझने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा ले रहे हैं। आध्यात्मिकता ने उन्हें जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय ठहरकर सोचने की समझ दी है।

आईएएनएस से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एक कलाकार के लिए हर भावना को गहराई से महसूस करना उसके काम का हिस्सा है, जबकि आध्यात्मिकता उन्हें भावनाओं के बीच संतुलन बनाना सिखाती है। ऐसे में अभिनय और आध्यात्मिकता के बीच तालमेल बैठाना एक अलग अनुभव होता है।

आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि वह इन दोनों के बीच संतुलन कैसे बनाते हैं तो पंकज ने कहा, ''यह प्रोफेशन का जरूरी हिस्सा है। कला में किरदार लिखा जाता है और उससे उम्मीद की जाती है कि वह हर स्थिति पर प्रतिक्रिया देगा। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। यह समझना होता है कि कोई भावना मेरे भीतर आई है, तो क्या मैं उस पर तुरंत प्रतिक्रिया दूंगा या सोच-समझकर जवाब दूंगा? यह भावना कहां से आई है? किरदार कैसे सोचता है? यह एक ऐसी बात है, जिसे बहुत से लोग नहीं समझते। कलाकार इतने नाजुक क्यों होते हैं? क्योंकि वह अपनी जिंदगी के साथ हर साल कुछ और जिंदगियां भी जीते हैं।''

पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''एक आम इंसान को अपनी जिंदगी की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन एक कलाकार अपनी चुनौतियों के साथ-साथ अपने किरदार की मुश्किलों से भी गुजरता है। इसका असर उसकी जिंदगी पर भी पड़ता है और वह भावनात्मक रूप से नाजुक हो जाता है। ऐसे में कलाकार की जिंदगी में आध्यात्मिकता और भी जरूरी हो जाती है। उसे यह समझना होता है कि कहीं उसका किरदार उस पर हावी तो नहीं हो रहा और उसके भीतर भावनात्मक उथल-पुथल तो नहीं चल रही।''

पंकज ने जिंदगी और अभिनय को दो अलग-अलग चीजें बताया। उनका मानना है कि अगर कोई इंसान जिंदगी को बेहतर ढंग से समझता है तो उसका अभिनय भी बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा, ''जिंदगी और अभिनय दो अलग-अलग चीजें हैं लेकिन अगर आप जिंदगी को बेहतर समझते हैं, तो बेहतर अभिनय कर पाएंगे। जिंदगी को समझने के लिए आपको अभिनय को समझना जरूरी नहीं है।''

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन] 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'