Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

PM मोदी से की टीम इंडिया ने मुलाकात, कोच और कप्तान ने प्रधानमंत्री को सौंपी ट्रॉफी

05 जुलाई, 2024 11:58 AM

नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप जीतने के बाद गुरुवार को सुबह स्वदेश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य विशेष विमान ‘चैंपियंस वर्ल्डकप 24’ से आज सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरे थे। उन्हें पहले विशेष बस में होटल और फिर प्रधानमंत्री निवास सात-लोक कल्यण मार्ग लाया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम के सदस्य टी-20 विश्वकप क्रिकेट ट्राफी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोश और खुशी के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से बातचीत में अमरीका और करैबियायी देशों में कराए गए टूर्नामेंट के अपने अनुभव साझा। इस दौरान हंसी मजाक भी चलता रहा।

रोहित शर्मा और टीम के कोच राहुल द्रविड ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्रॉफ सौंपी। भारतीय टीम ने ट्राफी और प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिचाई। इस मुलाकात के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद थे। पीएम मोदी से मिलने के बाद तय कार्यक्रम के भारतीय टीम नई दिल्ली से मुंबई रवाना हो गई है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशसंकों की मौजूदगी में भव्य स्वागत हुआ। वहां से टीम होटल आईटीसी मौर्या पहुंची।

सोशल मीडिया मंच पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किये गये वीडियों के अनुसार आज सुबह आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंची भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने हाथों में ट्राफी लेकर बाहर आये। इसके बाद रोहित वहां बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसको को ट्रॉफी की झलक दिखाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद क्रिकेट टीम आईटीसी मौर्या पहुंची तो वहां ढोल के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए।

बीसीसीआई की ओर से पोस्ट किये वीडियों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ट्राफी के साथ यात्रा का लुफ्त उठाते हुए देखे गए। उल्लेखनीय है कि टी-20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बेरिल चक्रवाती तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी हुई थी। चक्रवात थमने के बाद विशेष विमान से आज टीम स्वदेश लौटी है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर