Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने दी चेतावनी, कहा- ‘ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा’ Cannes 2026: फ्रेंच रिवेरा में Alia Bhatt का प्रिंसेस लुक वायरल, फ्लोरल बॉल गाउन में दिखी खूबसूरत बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी 'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा' नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

खेल

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास, पेरिस में भारत के लिए जीता पहला मेडल

28 जुलाई, 2024 05:01 PM

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने कमाल करते हुए भारत की झोली में पहला मेडल डाला है। 22 वर्षीय मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हालांकि वे सिल्वर मेडल की रेस से प्वाइंट एक से पीछ रह गई। मनु ने फाइनल में 221.7 अंक हासिल किए और वह तीसरे स्थान पर रहीं। बता दें कि ओलंपिक में मनु भाकर का यह पहला मेडल रहा जबकि पिछले ओलंपिक में वो किसी भी इवेंट में क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं। इतना ही नहीं मनु भाकर ओलंकि में भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

बता दें कि मनु भाकर का यह दूसरा ओलंपिक है। मनु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल खराब हो जाने के कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा था। मिक्स्ड टीम 10 मीटर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं। पेरिस ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता में 22 वर्षीय मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकमात्र एथलीट हैं।

हरियाणा के झज्जर में जन्मीं मनु भाकर ने स्कूल के दिनों में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली ‘थान टा’ नामक मार्शल आर्ट में भी भाग लिया। मुक्केबाजी के दौरान मनु की आंख पर चोट लग गई जिसके बाद उनका बॉक्सिंग में सफर खत्म हो गया। इसके बाद 14 साल की उम्र में मनु ने शूटिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया और अब जाकर ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने में कामयाब हुई हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर