Saturday, April 11, 2026
BREAKING
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; 'सेहत कार्ड' के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह मान सरकार का बड़ा फैसला; विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए संचार की बाधाएं होंगी दूर गैंगस्टरों ते वार का 80वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 449 स्थानों पर छापेमारी; 262 गिरफ्तार नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भारत के विकास मॉडल की विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने की सराहना, PM Modi ने की पोस्ट शेयर गगनयान मिशन 2027 में होगा लॉन्च, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसरो को आईएडीटी-02 के सफल समापन पर दी बधाई हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए किया गया नामित Abbas Araghchi का अमेरिका को संदेश: ‘Donald Trump, Benjamin Netanyahu को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोकें’

दुनिया

Pakistan की पहल: यूएस-ईरान प्रतिनिधियों के लिए वीजा-फ्री बोर्डिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

10 अप्रैल, 2026 05:41 PM

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामाबाद में होने वाली ‘अमेरिका-ईरान वार्ता’ में सम्मिलित होने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीजा-मुक्त बोर्डिंग की सुविधा दी गई है। इस संबंध में विमानन कंपनियों (एअरलाइंस) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें, पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के बाद दो हफ्ते के सीजफायर पर बात बनी है। अमेरिका-इजरायल संघर्ष को खत्म करने के मकसद से बातचीत के लिए इस हफ्ते के अंत में ईरान और अमेरिका के डेलीगेशन इस्लामाबाद पहुंचेंगे।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक निर्देश साझा किया और कहा, “एयरलाइंस से अपील है कि वे ऐसे सभी लोगों को बिना वीजा के बोर्डिंग की इजाजत दें। पाकिस्तान में इमिग्रेशन अथॉरिटी उन्हें वीजा ऑन अराइवल जारी करेंगी।” अपने पोस्ट में इशाक डार ने इस्लामाबाद वार्ता 2026 के सिलसिले में यात्रा कर रहे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसमें दोनों देशों के पत्रकार भी शामिल हैं।

पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अनुसार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक मीटिंग में विदेशी मेहमानों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। गृह मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “अमेरिका-ईरान बातचीत होस्ट करना पाकिस्तान के लिए सम्मान की बात है।” उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेहमाननवाजी के लिए हर मुमकिन कदम उठाने और आने वाले डेलिगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नकवी ने कहा, “गृह मंत्रालय के साथ एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।” पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह तय किया गया कि रेड जोन पूरी तरह से सील रहेगा और सिर्फ संबंधित लोगों को ही एंट्री मिलेगी। इससे ठीक एक दिन पहले, नकवी ने पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत नैटली बेकर के साथ मीटिंग में उन्हें आने वाले मेहमानों के लिए “फुलप्रूफ” सुरक्षा उपायों का भरोसा दिलाया था।

डॉन ने बताया कि बातचीत से पहले, अधिकारियों ने दोनों शहरों में कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं, जिसमें 10,000 से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं।पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कई स्तर पर किए गए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सेना करेगी। इसमें रेंजर्स जैसे पैरामिलिट्री फोर्स और इस्लामाबाद और पंजाब पुलिस मदद करेगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

Abbas Araghchi का अमेरिका को संदेश: ‘Donald Trump, Benjamin Netanyahu को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोकें’

Abbas Araghchi का अमेरिका को संदेश: ‘Donald Trump, Benjamin Netanyahu को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोकें’

South Korea में अतिरिक्त बजट पर फैसला आज, मिडिल ईस्ट युद्ध के असर को कम करने की कोशिश

South Korea में अतिरिक्त बजट पर फैसला आज, मिडिल ईस्ट युद्ध के असर को कम करने की कोशिश

Benjamin Netanyahu का सख्त संदेश: ‘इजरायल के विनाश की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, दी चेतावनी

Benjamin Netanyahu का सख्त संदेश: ‘इजरायल के विनाश की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों पर शुल्क वसूली बर्दाश्त नहीं होगी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों पर शुल्क वसूली बर्दाश्त नहीं होगी

युद्ध के बीच पुतिन ने की सीजफायर की घोषणा, जेलेंस्की बोले- 'रूस जानता है कि यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर सकते'

युद्ध के बीच पुतिन ने की सीजफायर की घोषणा, जेलेंस्की बोले- 'रूस जानता है कि यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर सकते'

ट्रंप बोले- समझौता होने तक ईरान के आस-पास तैनात रहेंगे अमरीकी जहाज़, विमान

ट्रंप बोले- समझौता होने तक ईरान के आस-पास तैनात रहेंगे अमरीकी जहाज़, विमान

पेंटागन में आपसी खींचतान तेज, आर्मी सेक्रेटरी ड्रिस्कॉल बोले, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं

पेंटागन में आपसी खींचतान तेज, आर्मी सेक्रेटरी ड्रिस्कॉल बोले, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं

मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर वैश्विक प्रतिक्रिया: रूस-स्पेन ने कसा तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत

मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर वैश्विक प्रतिक्रिया: रूस-स्पेन ने कसा तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत

Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें

Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें

ईरान युद्ध विराम की घोषणा : ट्रंप के फैसले पर अमेरिका में मिली-जुली प्रतिक्रिया

ईरान युद्ध विराम की घोषणा : ट्रंप के फैसले पर अमेरिका में मिली-जुली प्रतिक्रिया