Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

PAK vs UAE: एक घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर भी खाली रह गया पाकिस्तान का हाथ, ICC ने फिर ठुकराई मांग

17 सितंबर, 2025 09:14 PM

पाकिस्तान को एक बार फिर एशिया कप 2025 में बेइज्जत होना पड़ा है. यूएई के खिलाफ मैच की शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा किया, लेकिन पड़ोसी मुल्क के हाथ कुछ नहीं लगा. दरअसल, पाकिस्तान की चाहत थी कि भारत के खिलाफ हैंडशेक विवाद पर एक्शन ना लेने वाले मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 से हटा दिया जाए. बस अपनी इसी मांग को लेकर पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच से पहले अड़ गया.

हालांकि, फिर भी आईसीसी ने पीसीबी की एक नहीं सुनी और मजबूरी में पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा. कुल मिलाकर जबरदस्त ड्रामा करने के बावजूद पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट में बेइज्जती के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ.

बेइज्जत हुआ ड्रामेबाज पाकिस्तान
दरअसल, मैच के आगाज से तकरीबन दो घंटे पहले यह खबर आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम यूएई के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. इस खबर से हर कोई चौंक गया. यह भी रिपोर्ट्स सामने आई कि पीसीबी शायद एशिया कप 2025 से ही हट जाएगा. एक घंटे तक जमकर ड्रामा चला. यूएई की टीम स्टेडियम पहुंच गई, लेकिन पाकिस्तान की क्रिकेट टीम होटल से ही नहीं निकली थी.

पीसीबी का स्टैंड ही क्लियर नहीं हो पा रहा था. इसके बाद पीसीबी की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान यूएई के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है, लेकिन मैच का आगाज एक घंटे की देरी से होगा. यह बात भी कही गई कि पीसीबी और आईसीसी में लगातार बातचीत जारी है.

ICC ने एक नहीं सुनी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग थी कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 से हटा दिया जाए. दरअसल, भारत के खिलाफ खेले गए मैच के बाद इंडियन प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों संग हाथ नहीं मिलाया था और यही बात पीसीबी को चुभ गई. उन्होंने टीम इंडिया के बर्ताव की शिकायत एसीसी और आईसीसी से की और उस मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाले एंडी पायक्रॉफ्ट को भी घसीट लिया.

पीसीबी का कहना था कि हैंडशेक विवाद को लेकर मैच रेफरी को सख्त एक्शन लेना चाहिए था. मगर पीसीबी की आईसीसी ने एक नहीं सुनी और पायक्रॉफ्ट को पाकिस्तान बनाम यूएई मैच से ना हटाने का फैसला लिया. खूब हाथ-पैर मारने के बावजूद जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह बात समझ आ गई कि उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, तो उन्होंने चुपचाप यूएई के खिलाफ खेलने का ऐलान कर दिया.

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी