Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत

23 जून, 2026 02:49 PM

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर देशभर के सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ करोड़ों पेंशनर्स की भी निगाहें टिकी हुई हैं। आमतौर पर लोग वेतन आयोग को केवल कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने वाला मानते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हर नया वेतन आयोग पेंशन और फैमिली पेंशन में भी बड़ा बदलाव ला सकता है। यही वजह है कि करीब 69 लाख केंद्रीय पेंशनर्स और उनके परिवार इस आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

फिलहाल, 8वां वेतन आयोग विभिन्न कर्मचारी संगठन, यूनियन और सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहा है। हाल ही में आयोग ने लखनऊ में दो दिवसीय बैठक शुरू की, जिसमें रेलवे, रक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और संचार विभागों से जुड़े संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत हुई। इन चर्चाओं में वेतन के साथ-साथ पेंशन और रिटायरमेंट सेफ्टी भी प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 8वां वेतन आयोग पेंशन बढ़ाने की सिफारिश करेगा? एक्सपर्ट का मानना है कि इसकी पूरी संभावना है। अगर आयोग उच्च फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करता है और केंद्र सरकार उसे मंजूरी देती है, तो मौजूदा पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिटमेंट फैक्टर वह कैलकुलेशन होता है, जिसके आधार पर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को नए स्तर पर तय किया जाता है।

वर्तमान में कई कर्मचारी संगठन 3.83 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी के साथ-साथ पेंशन में भी बड़ा इजाफा हो सकता है। इससे उन बुजुर्ग पेंशनर्स को राहत मिलेगी, जो महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्चों के बीच अपनी निश्चित आय पर निर्भर हैं।

फैमिली पेंशन पाने वालों के लिए भी अच्छी खबर हो सकती है। फैमिली पेंशन उन आश्रित परिवारजनों को दी जाती है, जिनके परिवार में सरकारी पेंशनर की मृत्यु हो चुकी होती है। चूंकि फैमिली पेंशन भी मुख्य पेंशन व्यवस्था से जुड़ी होती है, इसलिए यदि पेंशन ढांचे में बदलाव होता है, तो फैमिली पेंशन में भी बढ़ोतरी की संभावना रहती है। इससे लाखों परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल सकती है।

कई कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने रिटायरमेंट सुरक्षा को मजबूत करने की मांग रखी है। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन समेत कई संगठनों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने या NPS और UPS में और सुधार करने की मांग की है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद नियमित और सुनिश्चित आय जरूरी है।

अब आगे क्या होगा? 15 जून 2026 को सुझाव और ज्ञापन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग अब देशभर में बैठकों और चर्चाओं के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। सरकार द्वारा दिए गए कार्यकाल के अनुसार आयोग को मई 2027 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है। हालांकि, कई कर्मचारी संगठनों का मानना है कि रिपोर्ट 2027 के बजट से पहले आ सकती है और अगर सरकार मंजूरी देती है, तो अप्रैल 2027 से नई सैलरी और संशोधित पेंशन लागू हो सकती है।

8वां वेतन आयोग सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि करोड़ों पेंशनर्स और फैमिली पेंशन लाभार्थियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है और पेंशन ढांचे में सुधार होता है, तो आने वाले सालों में लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह