Saturday, July 11, 2026
BREAKING
Gala Lunch के दौरान बोले पीएम मोदी – वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए UN सहित अन्य वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक रेशनलाइजेशन के बाद जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- 25 साल पहले मिले उपहार को आज भी संभाल कर रखा है गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने यू.टी. के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए पांच दिवसीय दिशा कार्यशाला का किया आयोजन ‘किआ ओरा मोदी’ इवेंट: प्रधानमंत्री लक्सन बोले,’भारतीय समुदाय का हमारी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान’ भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी है और कमीटमेंट भी : पीएम मोदी सालभर गली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूटीसीए ने वितरित किए क्रिकेट और मेडिकल किट प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के निवेशकों को भारत के अहम क्षेत्र में साझेदार बनने का दिया न्योता पीएम मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा में 10 समझौते, भारत-न्यूज़ीलैंड बने रणनीतिक साझेदार दिल्ली हाट में 13 जुलाई से ‘वीव द फ्यूचर 4.0’, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन

खेल

NZ vs Pak: न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, टी20 से बाबर-रिजवान बाहर

04 मार्च, 2025 08:06 PM

लाहौर। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित टीम में कई बदलाव किए हैं। जिसके तहत रिजवान और बाबर आजम को पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर कर दिया है। सलमान आगा को टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टीम में शादाब खान की वापसी हुई है उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि एकदिवसीय श्रृंखला के लिए मोहम्मद रिजवान की कप्तानी बरकरार रखी गई। लेकिन शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है। घरेलू टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 27 वर्षीय बड़े हिटर बल्लेबाज अब्दुल समद टीम में शामिल किया गया हैं। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज ओमैर यूसुफ को टीम में जगह दी है।

एकदिवसीय टीम में अफरीदी को बाहर करने के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। वह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। रिजवान एकदिवसीय टीम के कप्तान बने रहेंगे और बाबर को भी टीम में बरकरार रखा गया हैं। अब्दुल्ला शफीक टीम में वापसी हुई हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अकिफ जावेद को एकदिवसीय टीम में पहली बार चुना गया है जबकि सुफियान मुकीम की भी वापसी हुई है। पाकिस्तान 16 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच टी-20 मैच खेलेगा और उसके बाद तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज होगी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित पाकिस्तान टी-20 टीम: हसन नवाज, ओमैर यूसुफ, मोहम्मद हारिस, अब्दुल समद, सलमान आगा (कप्तान), इरफान नियाजी, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्बास अफरीदी, जहांदाद खान, मोहम्मद अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और उस्मान खान।

पाकिस्तान एकदिवसीय टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान आगा, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाजी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम और तय्यब ताहिर।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट