Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

NZ vs Ban: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त

27 दिसंबर, 2023 04:33 PM

नेपियर। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को उसके घर में टी-20 मुकाबले में मात दी है। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने सलामी बल्लेबाज लिटन दास के नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत 18.4 ओवरों में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बांग्लादेश की ओर से रॉनी तालुकदार ने 10 रन, कप्तान नजमुल शान्तो 19 रन, सौम्य सरकार 22 रन, मो. तौहीद हृदोय 19 रन और अफिफ हुसैन ध्रुबो एक रन बनाकर आउट हुए। महेदी हसन 19 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी, ऐडम मिल्न, जिमी नीशम, बेन सीयर्स और मिचेल सैंटनर को एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां मैक्लीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने टॉस के फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड के शुरुआती चार बल्लेबाजों को 20रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 29 गेंदों में सर्वाधिक 48 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के भी लगाए। इसके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर 23 रनों की पारी खेली।

बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में महेदी ने टिम साइर्फट को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में इस्लाम ने सरकार के हाथों फिन ऐलन को एक रन पर कैच आउट करा दिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी शून्य पर इस्लाम का शिकार बने। महेदी ने डैरिल मिचेल 14 रन को पांचवें ओवर में बोल्ड कर चौथा झटका दिया। मार्क चैपमैन 19 रन, टिम साउदी आठ रन, ईश सोढ़ी दो रन बनाकर आउट हुये। ऐडम मिल्न 16 रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से ईश सोढ़ी ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। महेदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान को दो-दो विकेट मिल। वहीं रिशाद हुसैन और तनजीम हसन साकिब ने एक-एक विकेट लिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर