Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

NZ vs Aus 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

11 मार्च, 2024 04:55 PM

क्राइस्टचर्च। एलेक्स कैरी के नाबाद 98 रन, और मिचेल मार्श की 80 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर दूसरे टेस्ट मैच में 77 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर तीन विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टेस्ट मैच के चौथे दिन सुबह के सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड 25 रन का विकेट गंवा दिया था और ऐसा लग रहा था कि यहां ऑस्ट्रेलिया की जीत मुश्किल होगी। लेकिन इसके बाद एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श धैर्यपूर्ण शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए छठे विकेट लिए 140 रन जोड़े।

मिचले मार्श ने 102 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाए। उन्हें सीयर्स ने पगबाधा आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 65 ओवर में सात विकेट पर 281 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की ओर से बेन सीयर्स ने चार विकेट लिए। मैट हेनरी को दो विकेट मिले। टिम साउदी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में रचिन रविंद्र 82 रन, टॉम लेथम 73 रन, केन विलियमसन 51 रनों की अर्धशतकीय पारियों और स्कॉट कुग्गेलिन की 44 रनों की बदौलत 372 रन का स्कोर खड़ा कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 279 रन का लक्ष्य दिया था। पैट कमिंस ने चार विकेट लिये। नेथन लायन को तीन विकेट मिले। मिचेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड और कैमरुप ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 77 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के कप्तान पैट कमिंस के फैसले के सही साबित किया और उसने जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड को 162 रन पर समेट दिया। सुबह के सत्र में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 84 रन अपने पांच विकेट गंवा दिये। हेजलवुड ने सलामी बल्लेबाज टॉम लेथम 38 रन, विल यंग 14 रन बनाये और उन्होंने मिचेल स्टार्क ने आउट किया। केन विलियम्स 17 रन, राचिन रवींद्रन चार रन और डेरिल मिशेल चार रन को पवेलियन भेज दिया। टॉम ब्लंडेल 22 रन, ग्लेन फिलिप्स दो रन, मैट हेनरी 29 रन, कप्तान टिम साउदी 26 रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड को पांच विकेट मिले। मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। पेट कमिंस और कैमरुन ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और उसने 32 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। स्टीवन स्मिथ 11 रन, उस्मान ख्वाजा 16 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद ट्रेविस हेड 21 रन, कैमरुन ग्रीन 25 बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्नस लाबुशेन ने 90रनों की पारी खेली। नेथन लायन 20 रन, एलेक्स कैरी 14 रन, मिचेल स्टार्क 28 रन और कप्तान पैट कमिंस 23 रन बनाकर आउट हुये। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 256 रन ही बना सकी। हालांकि उसे पहली पारी के आधार पर 94 रनों की बढ़त मिल गई। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सात विकेट लिए। टिम साउदी, बेन सीयर्स और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर