Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

Mata Vaishno Devi भक्तों के लिए खुशखबरी! वैष्णो देवी में आरती और रुकने की सुविधा फ्री में मिलने लगी

16 मई, 2025 05:05 PM

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आस्था की सबसे बड़ी यात्रा पर भी नजर आने लगा है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा, जो आमतौर पर लाखों श्रद्धालुओं से गुलजार रहती है, अब कुछ हद तक सुनसान नजर आ रही है। कटरा से भवन तक के रास्ते पर जहां कभी रौनक रहती थी, वहीं अब दुकानें बंद हैं और श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हो गई है।

इसी गिरावट को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अब सक्रिय हो गया है और यात्रियों को फिर से आकर्षित करने के लिए फ्री में ठहरने से लेकर भोजन और आरती में भागीदारी तक की सुविधाएं देने लगा है।

कटरा के 'आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स' में निशुल्क ठहरने की सुविधा
रविवार को श्राइन बोर्ड ने कटरा के 'आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स' में निशुल्क ठहरने की सुविधा की घोषणा की। इसके अलावा, अर्धकुंवारी और भवन क्षेत्र में फ्री आरती में भाग लेने, फ्री चाय, और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।

दिव्य आरती में भाग लेने का अवसर भी निशुल्क
इसके साथ ही, देवी भवन और अर्धकुंवारी मंदिर परिसर में रोज होने वाली दिव्य आरती में भाग लेने का अवसर भी निशुल्क मिल रहा है। इन सुविधाओं से श्रद्धालु काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं और यात्रा को लेकर उत्साह फिर से लौटता दिखाई दे रहा है।

हालांकि सुबह-शाम की आरतियों में कुछ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन दिन के समय यात्रा लगभग ठहरी हुई है। श्राइन बोर्ड, प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि यात्रा फिर से पटरी पर लौटे और एक बार फिर मां वैष्णो देवी का मार्ग श्रद्धा और भीड़ से भर जाए।

कैसे पहुंचें वैष्णो देवी?

हवाई मार्ग: जम्मू एयरपोर्ट से कटरा (50 किमी)

रेल मार्ग: श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन

सड़क मार्ग: जम्मू, दिल्ली, पठानकोट से सीधा सड़क संपर्क

कटरा तक पहुंचना जितना आसान है, अब वहां रुकना और दर्शन करना भी उतना ही सुलभ और आरामदायक बन गया है — वो भी बिना किसी खर्च के।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन