Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

Madrasa Bomb Blast: जुमे की नमाज़ से पहले मदरसे में भीषण बम धमाका, बच्चों की मौत से सहमा यह देश, मची चीख-पुकार

12 दिसंबर, 2025 05:44 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में आतंकवाद और कानून व्यवस्था की लचर स्थिति एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार देर रात नॉर्थ वजीरिस्तान (North Waziristan) जिले में एक मदरसे में हुए भीषण बम धमाके से दो बच्चों की मौत से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।

मदरसा पूरी तरह तबाह, चीख-पुकार मची
यह दर्दनाक घटना नॉर्थ वजीरिस्तान जिले के खुशहाली गांव के अयाज़ कोट इलाके में स्थित मदरसे में हुई। कुछ अज्ञात हमलावरों ने मदरसे में शक्तिशाली बम लगाया था। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

दो मासूमों की मौत, आठ घायल
इस दिल दहला देने वाले बम धमाके में दो बच्चों की दुखद मौत हो गई जबकि आठ अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हमले ने एक बार फिर शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाए जाने की क्रूरता को दर्शाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, TTP पर संदेह
मदरसे में हुए विस्फोट के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पाकिस्तान में सुरक्षा मामलों के जानकार यह आशंका जता रहे हैं कि इस कायराना हरकत के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ हो सकता है। टीटीपी अक्सर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इस तरह के आतंकी हमलों को अंजाम देता रहता है।

600 बच्चों का भविष्य अधर में
इस धमाके का एक और बड़ा और दुखद पहलू यह है कि मदरसे के तबाह होने से वहां पढ़ने वाले 600 बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार अयाज़ कोट इलाके में यह मदरसा ही एकमात्र शिक्षण संस्थान था। इस हमले ने न केवल सुरक्षा बल्कि बच्चों की शिक्षा के अधिकार को भी खतरे में डाल दिया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर