Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

Liver Alert: जीभ की अनदेखी पड़ेगी भारी! अगर दिखें ये लक्षण तो हो सकती है लिवर की बीमारी, डॉक्टर ने बताया कैसे करें इलाज

06 नवंबर, 2025 07:03 PM

हमारी जीभ शरीर का वह हिस्सा है जो न सिर्फ स्वाद चखने में मदद करती है, बल्कि हमारी सेहत का आईना भी होती है। कई बार जीभ पर आने वाले बदलाव शरीर के अंदर चल रही गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, जीभ की स्थिति देखकर लिवर की सेहत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

कैसे बताती है जीभ लिवर की परेशानी का संकेत
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. उपासना वोहरा के मुताबिक, अगर आपकी जीभ अचानक से मोटी दिखने लगे या उसमें गहरे कट (क्रैक्स) दिखाई दें, तो यह लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे क्रैक्स दिखने में जीभ पर कट की तरह लगते हैं, लेकिन उनमें दर्द नहीं होता। कई बार सूजन इतनी बढ़ जाती है कि खाना निगलने या बोलने में भी परेशानी महसूस होती है। डॉक्टर बताती हैं कि जब जीभ पर इस तरह के बदलाव आते हैं, तो अक्सर लोग नोटिस नहीं करते, लेकिन यह लिवर की गड़बड़ी का शुरुआती इशारा हो सकता है।

खाने में मसाले और पानी से जलन होना
जब लिवर की कार्यक्षमता कम होने लगती है, तो जीभ पर मौजूद नसें और टिश्यू संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में तीखा मसाला या यहां तक कि पानी भी जीभ पर चुभने लगता है। मुंह में जलन और बार-बार लार आना भी लक्षण हो सकते हैं।

कौन-कौन सी लिवर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है ये संकेत
डॉक्टरों के अनुसार, जीभ में इस तरह के लक्षण फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस या लिवर इंफेक्शन जैसी स्थितियों का संकेत हो सकते हैं। लिवर में जब फैट जमा होने लगता है, तो इसका असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है, और जीभ पर बदलाव सबसे पहले दिखाई देते हैं।

लिवर की देखभाल के लिए क्या करें
डॉ. वोहरा कहती हैं कि अगर जीभ में ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो सबसे पहले डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। साथ ही, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है।
➤ रोजाना कच्ची मूली और उसके पत्तों का सेवन करें।
➤ मूली के पत्तों का ताज़ा जूस पीना लिवर को साफ और सक्रिय रखने में मदद करता है।
➤ तले-भुने और तेलीय भोजन से परहेज करें।
➤ शराब, सिगरेट और ज्यादा दवा सेवन से बचें।

डॉक्टर की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि जीभ में बदलावों को नजरअंदाज न करें। ये संकेत शरीर के अंदर चल रही परेशानी का शुरुआती अलार्म हो सकते हैं। समय रहते जांच और सही डाइट से लिवर को फिर से स्वस्थ बनाया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर