Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

KL राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर, राजकोट टेस्ट से पहले भारत को झटका, देवदत्त पड्डिकल को मौका

13 फ़रवरी, 2024 04:18 PM

राजकोट भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर केएल राहुल राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। राहुल फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल को थाई में दर्द की शिकायत आई थी। राहुल पहले टेस्ट में इंजर्ड होने के बाद दूसरा मुकाबला नहीं खेल सके थे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल के पास भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू का मौका है।

पडिक्कल इससे पहले भारत के लिए टी-20 क्रिकेट खेल चुके हैं। पडिक्कल कर्नाटक के टॉप प्लेयर्स में से एक है। फस्र्ट क्लास क्रिकेट में 31 मैचों में 2227 रन है, जिसमें 12 अद्र्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। केएल राहुल के साथ ही रविंद्र जडेजा भी बंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी की निगरानी में है, जहां वे रिकवरी कर रहे हैं। दोनों की फिटनेस रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रवींद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए थे। पैवेलियन लौटने के दौरान उन्हें चलने में दिक्कतें हुई थी।

ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बने जडेजा, शेयर की फोटो

नई दिल्ली – तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है, जिसकी तैयारी के लिए भारतीय टीम राजकोट पहुंच गई है।12 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन था। ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन का मतलब होता है कि आप चाहें तो इसमें हिस्सा ले सकते हैं और चाहें तो इससे बाहर भी रह सकते हैं। रविंद्र जडेजा ने इस ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और इसके बाद एक फोटो भी शेयर की है। रविंद्र जडेजा ने जिस तरह से यह पोस्ट शेयर की है, ऐसा लग रहा है कि वह तीसरे टेस्ट मैच में वापसी के लिए पूरी तरह से फिट हैं। जडेजा ने प्रैक्टिस सेशन की फोटो शेयर की, जिसमें वह हेलमेट और बैट के साथ नजर आ रहे हैं। इसका मतलब उन्होंने नेट्स पर बैटिंग की। इस फोटो को शेयर करते हुए जडेजा ने लिखा कि इन कपड़ों में अच्छा लग रहा हूं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर