नई दिल्ली । भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़ गए हैं। वह छह जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले टीम में शामिल हुए। राहुल भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया के बाकी मेंबर्स छह जून को मुंबई से रवाना होंगे।
दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से शुरू होगा।केएल राहुल ने इंग्लैंड में नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.11 की औसत से 614 रन बनाए हैं।