Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

ITR Filling: आईटीआर फाइल करते समय रहें सावधान! गलत जानकारी दी तो हो सकती है इतने साल की जेल, जानें पूरे नियम

14 सितंबर, 2025 07:11 PM

अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो 15 सितंबर इसकी आखिरी तारीख है। इस तारीख के बाद रिटर्न फाइल करने पर आपको भारी लेट फीस देनी पड़ सकती है। यहां तक की अगर इस बारे गलत जानकारी दी तो 7 साल की जेल भी हो सकती है। इनकम टैक्स रिटर्न भरना हर टैक्सपेयर की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसमें उन्हें अपनी वास्तविक आय की सही जानकारी देनी होती है।

अंडर-रिपोर्टिंग और मिस-रिपोर्टिंग क्या है?
कई लोग अनजाने में या जानबूझकर अपनी कमाई को कम बताते हैं या गलत जानकारी देते हैं जिससे उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

अंडर-रिपोर्टिंग: जब कोई व्यक्ति अपनी असली कमाई से कम आय दिखाता है और टैक्स योग्य हिस्से को छिपाता है।

मिस-रिपोर्टिंग: जब कोई व्यक्ति अपनी आय के प्रकार, स्रोत या स्तर के बारे में गलत या झूठी जानकारी देता है जैसे फर्जी इनवॉइस बनाना या गलत छूट का दावा करना।

गलत जानकारी देने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?
अगर आप अपनी इनकम की सही जानकारी नहीं देते हैं तो आपको गंभीर वित्तीय और कानूनी जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। आयकर अधिनियम के तहत इस पर कई तरह की कार्रवाई की जाती है:

भारी पेनल्टी: सेक्शन 270A के तहत अगर आप अपनी आय को कम रिपोर्ट करते हैं तो बकाया टैक्स का 50% पेनल्टी के रूप में वसूला जाएगा। अगर आपने जानबूझकर झूठी जानकारी दी है तो यह पेनल्टी बढ़कर 200% तक हो सकती है।

ब्याज का बोझ: पेनल्टी के अलावा देर से टैक्स भरने या कम भुगतान करने पर सेक्शन 234A, 234B, और 234C के तहत ब्याज भी लगाया जाता है।

नोटिस और जांच: अगर टैक्स विभाग को आपके बैंक खाते, AIS या फॉर्म 26AS से मिली जानकारी में कोई गड़बड़ी मिलती है तो वे आपको नोटिस भेज सकते हैं और आपसे जवाब या दस्तावेज मांग सकते हैं।

हो सकती है जेल: टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार टैक्स चोरी के इरादे से आय को कम या गलत रिपोर्ट करना एक गंभीर अपराध है जिसके लिए मुकदमा, भारी जुर्माना या यहां तक कि जेल भी हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए