Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Layoffs: 3000 स्टाफ की छंटनी के बाद अब फिर इस कंपनी ने दिखाया कर्मचारियों के बाहर का रास्ता

10 सितंबर, 2025 07:13 PM

दुनियाभर में करीब 3,000 कर्मचारियों को निकालने के बाद अब टेक्नोलॉजी दिग्गज Oracle ने भारत में भी छंटनी शुरू कर दी है। ग्लोबल रिस्ट्रक्चरिंग के तहत पिछले हफ्ते 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है। कंपनी के भारत में करीब 30,000 कर्मचारी हैं।

किन टीमों पर असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छंटनी की यह प्रक्रिया क्लाउड समेत कई टीमों में लागू की गई है और इसकी संख्या आने वाले समय में सैकड़ों तक पहुंच सकती है।

कंपनी का तर्क
निकाले गए कर्मचारियों को भेजे गए लेटर में कंपनी ने लिखा है कि यह कदम ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन करने और संगठन को पुनर्गठित करने के लिए उठाया गया है। कई पोजिशन अब कंपनी के लिए आवश्यक नहीं रह गई हैं।

सेवरेंस पैकेज और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया
कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को हर सेवा वर्ष पर 15 दिन का वेतन, साथ ही एक साल तक का मेडिकल इंश्योरेंस कवर देने का वादा किया है। कुछ वरिष्ठ कर्मचारी, जिन्होंने 15–20 साल तक कंपनी में काम किया था, भी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं।

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। कुछ ने गार्डन लीव और सेवरेंस बेनिफिट को सकारात्मक बताया, वहीं कईयों ने इस प्रक्रिया को अचानक और झटकेदार बताया।

एआई शिफ्ट की वजह
विशेषज्ञों और कर्मचारियों का कहना है कि यह छंटनी कंपनी के टेक्नोलॉजिकल शिफ्ट, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से की गई है। उनका मानना है कि यह लागत घटाने और क्षमता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान