Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

बाज़ार

Impact of GST reduction: घर बनाना होगा आसान, इतने रुपए सस्ती होंगी सीमेंट की बोरी!

11 सितंबर, 2025 07:13 PM

जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से सीमेंट की 50 किलो की बोरी के दाम में 30-35 रुपए तक की कमी आ सकती है जिससे निर्माण लागत कम हो जाएगी। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का फैसला सीमेंट क्षेत्र के लिए संरचनात्मक रूप से सकारात्मक साबित होगा। पिछले हफ्ते जीएसटी परिषद ने मौजूदा चार-स्तरीय कर ढांचे को घटाकर पांच प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत की दो दरों में बदलने का फैसला किया था। इस फैसले के अनुरूप 22 सितंबर से सीमेंट पर कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी जाएगी। 

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनियां इस लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी जिससे कीमतों में नरमी आएगी और बुनियादी ढांचा एवं आवास परियोजनाओं की लागत घटेगी। हालांकि सीमेंट कंपनियों की वास्तविक प्रति बोरी आय एक दायरे में ही रहने की संभावना है। हालांकि एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग में पांच से सात प्रतिशत वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में मानसून की सक्रियता के कारण निर्माण गतिविधियां सुस्त रहने से मांग पर दबाव रह सकता है। शहरी क्षेत्रों में नई आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत घटने से मांग कमजोर बनी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मानसून और वास्तविक मजदूरी वृद्धि से खपत मजबूत रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंट उद्योग ने छह से सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की थी। जुलाई में मात्रा वृद्धि 12 प्रतिशत रही। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया