Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

Punjab: नर्स हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, बर्खास्त थाना प्रभारी को मिली उम्रकैद

12 सितंबर, 2025 06:00 PM

मोहाली : मोहाली के गांव सोहाना में नर्स नसीब कौर निवासी अबोहर की हत्या कर शव को गांव के एक छप्पड़ के पास छोड़ने के मामले में मोहाली की एक अदालत ने थाना प्रभारी रशप्रीत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत ने बर्खास्त थाना प्रभारी रशप्रीत सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा-302 के तहत उम्रकैद, 40,000 रुपये जुर्माना और शव को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास के लिए धारा-201 के तहत 3 साल की कैद और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जानकारी के अनुसार, नवंबर 2022 में एक राहगीर ने पुलिस को गांव के तालाब के पास शव पड़े होने की सूचना दी थी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि शव नसीब कौर का था, जो गांव के एक पीजी में रहती थी और पंचकूला के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। शुरुआत में, यह हत्या पुलिस के लिए अनसुलझी थी। पुलिस ने आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की तो देखा कि रशप्रीत सिंह शव को किसी चीज से बांधकर स्कूटर पर ले जा रहा था। इसके बाद, पुलिस ने हत्या के मामले में रशप्रीत सिंह को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब रशप्रीत सिंह से पूछताछ की, तो पता चला कि रशप्रीत सिंह नशे का आदी था। रशप्रीत सिंह और नसीब कौर एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे।

जिस दिन नसीब कौर की मौत हुई, उस दिन वे दोनों साथ थे। रशप्रीत सिंह का नसीब कौर से किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते रशप्रीत सिंह ने नशे की हालत में नसीब कौर की हत्या कर दी। हत्या के बाद रशप्रीत सिंह डर गया और नसीब कौर के शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से उसे किसी चीज से बांधकर अपने स्कूटर पर रखा और गांव के छप्पड़ के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस के अनुसार उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ मटौर थाने में एक घर में लूटपाट व मारपीट का मामला भी दर्ज है तथा इस मामले में विभाग द्वारा उसे बर्खास्त भी किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार