Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

Islamabad: इबादत के वक्त बिछीं लाशें: जुमे की नमाज के दौरान इमाम बारगाह में धमाका, पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल

06 फ़रवरी, 2026 06:37 PM

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज उस वक्त दहल उठी जब जुमे की नमाज के दौरान एक इमामबाड़े को निशाना बनाया गया। शहर के शहजाद टाउन स्थित 'इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा' में हुए इस जोरदार धमाके ने पूरी राजधानी में दहशत फैला दी है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो गई इसके अलावा 169 लोग घायल बताए जा रहे है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी लागू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट था।

खून से सनी मस्जिद और बदहवास लोग
धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल के दस्ते मौके पर पहुंच गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है, हालांकि अभी तक मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इबादत के वक्त हुआ जिससे नमाजियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे तरलाई इलाके को घेर लिया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अस्पताल अलर्ट मोड पर
विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के बड़े अस्पतालों—PIMS, पॉलीक्लिनिक और सीडीए (CDA)—को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। PIMS अस्पताल के प्रमुख ने जानकारी दी है कि घायलों के इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड के साथ-साथ बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। एम्बुलेंस के जरिए घायलों को लगातार अस्पताल लाया जा रहा है, जहां डॉक्टरों की टीमें उनकी जान बचाने में जुटी हैं।

जांच के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हमला किस तरह का था और इसके पीछे किसका हाथ है। क्या यह कोई आत्मघाती हमला था या विस्फोटक पहले से वहां रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीमें घटना स्थल से सुराग जुटा रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले की और अधिक परतें खुलने की उम्मीद है।

देश के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर गहरा दुख जताते हुए इसे इंसानियत के खिलाफ अपराध करार दिया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को इलाज में किसी भी तरह की कमी न आने दी जाए। वहीं, संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने इसे आतंकियों की बुजदिली बताते हुए कहा कि ऐसे हमलों से देश का हौसला नहीं टूटेगा। उन्होंने जनता से इस मुश्किल घड़ी में एकजुट रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इलाके की घेराबंदी कर सबूत जुटाने में लगी हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’