Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

IPL: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी KKR

12 मई, 2024 11:25 AM

कोलकाता। वेंकटेश अय्यर (42), नितीश राणा (33) की शानदार बल्लेबाजी और आंद्रे रसल के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्षा बाधित मुकाबले में मुबंई इंडियंस को 18 रन से हरा कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ईडन गार्डन मैदान पर बारिश से भीगे मैदान पर करीब डेढ घंटे विलंब से शुरु हुये मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए जिसके जवाब में मुबंई की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ कोलकाता 12 मैचों में नवीं जीत के बाद 18 अंक अर्जित कर प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है, जबकि मुबंई के लिए मौजूदा सत्र निराशाजनक रहा है और पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हार्दिक पांड्या की टीम के लिए यह हार लंबे समय तक चुभेगी। 158 रन का पीछा करने उतरी मुबंई ने शुरुआत आक्रामक तरीके से की थी और ईशान किशन (40) और रोहित शर्मा (19) ने पहले पावर प्ले में दस रन प्रति ओवर के रन रेट को बनाए रखा था, मगर सातवें ओवर ईशान किशन सुनील नारायण का शिकार बने जबकि अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रोहित को पवेलियन की राह दिखाई। सूर्य कुमार यादव (11) का बल्ला जब तक अपने रंग में आता कि आंद्र रसल ने रमनदीप के हाथों से उसे खामोश कर दिया।

दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने अपनी धुआंधार रफ्तार को जारी रखा मगर हार्दिक पांड्या (2) और टिम डेविड (0) के रुप में दो झटकों ने मुबंई की उम्मीदों पर ब्रेक लगाए हालांकि नमन धीर (17) ने तिलक के साथ मिलकर उम्मीदों को जिंदा रखने की असफल कोशिश की मगर हर्षित राणा ने पहले नमन को और फिर तिलक को पवेलियन का रास्ता दिखा कर कोलकाता के प्लेआफ में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया।

इससे पहले कोलकाता की शुरुआत निराशाजनक रही जब पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर फिल सॉल्ट (6) मात्र एक छक्का जमा कर चलते बने जबकि शानदार फार्म में चल रहे सुनील नारायण जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गये। बाद में क्रीज पर आये वेंकटेश अय्यर ने दिलेरी के साथ मुबंई के गेंदबाजों का सामना किया और मैदान के चारों ओर चौकों छक्कों की बारिश कर दी। उन्होने मात्र 21 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और दो छक्के लगा कर स्टेडियम में उत्साह का संचार किया।

कप्तान श्रेयस अय्यर (7) के आउट होने के बाद उन्होने नीतिश राणा के साथ स्कोरबोर्ड को चलाया। उनकी पारी का अंत अनुभवी पियूष चावला ने मोर्चा संभालते ही किया जब एक ललचाती हुयी गेंद को मारने के प्रयास में वह सूर्य कुमार यादव के हाथों आउट हुये। दूसरे छोर पर राणा ने मुबंई के गेंदबाजों की धुनायी जारी रखी मगर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये।

अपने बेखौफ अंदाज के अनुरुप आंद्रे रसल (24) और रिंकू सिंह (20) ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन जुटाये वहीं रमनदीप सिंह आठ गेंदो पर 17 रन बना कर नाबाद पवेलियन लौटे। मुबंई के लिए बुमराह और पियूष चावला ने दो दो विकेट चटकाए जबकि अंशुल कंबोज और नुवान तुषारा को एक एक विकेट मिला।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर