Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

IPL 2025 : हैदराबाद ने कोलकाता को हराया, इतने रनों से दी मात

26 मई, 2025 09:44 AM

नई दिल्ली – हाइनरिक क्लासन (नाबाद 105 ) की शतकीय और ट्रैविस हेड (76) रनों की अर्धशतकीय पारियों के बाद हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट और इशान मलिंगा (तीन-तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदरबाद ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 68वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 110 रनों से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया है। इस मैच में जीत के हीरे हाइनरिक् क्लासन रहे। उन्होंने शतकीय पारी खेली और वह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। सातवें ओवर में सुनील नारायण ने अभिषेक शर्मा को रिंकू के हाथों कैच आउटकरा कर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (32) रनों की पारी खेली। 13वें ओवर में सुनील नारायण ने ट्रेविस हेड को आउटकर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। ट्रेविस हेड ने 40 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए (76) रन बनाये। 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने इशान किशन (29) को आउट किया। हाइनरिक क्लासन ने 37 गेंदों में नौ छक्के और छह चौके लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। क्लासन का यह आईपीएल का तीसरा शतक है। उन्होंने 39 गेंदों में (नाबाद 105) रनों की पारी खेली। अनिकेत वर्मा (12)रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 279 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह हैदराबाद द्वारा इस सत्र में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने दो विकेट लिये। वैभव अरोड़ा को एक विकेट मिला। 280रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। चौथे ओवर में उनादकट ने सुनील नारायण 16 गेंदों में (31) रन को आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान अजिंक्या रहाणे आठ गेंदों में (15) रन उनादकट का दूसरा शिकार बने। 70 के स्कोर तक कोलकाता ने अपने पांच विकेट गवां दिये थे। क्विंटन डी कॉक (तीन) को मलिंगा ने आउट किया। हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण के आगे कोलकाता के बल्लेबाजों अधिक देर तक नहीं टिक सके। रिंकू सिंह (नौ) को हर्ष दुबे ने आउट किया। कोलकाता का छठा विकेट अंगकृष रघुवंशी (14) रन के रूप में गिरा। वह मलिंगा का दूसरा शिकार बने। रमनदीप सिंह (13) को हर्ष दुबे ने बोल्ड आउट किया। मनीष पांडे और हर्षित राणा ने कुछ संघर्ष दिखा। 18वें ओवर में उनादकट ने मनीष पांडे 23 गेदों में (37) को आउट कर हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। वैभव अरोड़ा (शून्य) रनआउट हुये। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर इशान मलिंगा ने हर्षित राणा 21 गेंदों में (34) रन को आउटकर कोलकाता की पारी का 168 के स्कोर पर अंत कर मुकाबला 110 रनों से जीत लिया। हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे, इशान मलिंगा और जयदेव उनादकट ने तीन-तीन विकेट लिये।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी