Saturday, July 11, 2026
BREAKING
Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा ने जीता दिल या किया निराश, जानें कैसी है फिल्म जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

खेल

IPL 2025 : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

21 मई, 2025 12:13 PM

नई दिल्ली – युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल (तीन-तीन विकेट) के बाद वैभव सूर्यवंशी (57) और कप्तान संजू सैमसन (41) रनों पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 17 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हराया। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 37 रन जोड़े। चौथे ओवर में अंशुल काम्बोज ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान संजू सैमसन ने दूसरे विकेट लिए 98 रन जोड़े। 14वें ओवर में आर अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। जायसवाल ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। तीसरे विकेट के रूप में अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (57) रनों की पारी खेली। रियान पराग (तीन) को नूर अहमद ने बोल्ड आउट किया। राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। ध्रुव जुरेल 12 गेंदों में (31) और शिमरॉन हेटमायर पांच गेंदो में (12) रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आर अश्विन को दो विकेट मिले। अंशुल काम्बोज और नूर अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को दूसरे ही ओवर में युद्धवीर सिंह चरक ने डेवन कॉन्वे (10) को आउटकर पहला झटका दिया। इसी ओवर में युद्धवीर ने उर्विल पटेल (शून्य) को आउटकर राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रवि अश्विन ने सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट लिये 56 रन जोड़े। छठे ओवर में तुषार देशपांडे ने आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। आयुष म्हात्र ने 20 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में हसरंगा ने रवि अश्विन आठ गेंदों में (13) को आउटकर राजस्थान को चौथी सफलता दिलाई। रवींद्र जाडेजा (एक) युद्धवीर सिंह का तीसरा शिकार बने। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई की रनों की रफ्तार को कायम रखा। 14वें ओवर में आकाश मधवाल ने डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड कर चेन्नई को छठा झटका दिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (42) रनों की पारी खेली। शिवम दुबे 32 गेंदों में (39) रन बनाकर सातवें विकेट के रूप में आउट हुये। इसी ओवर में एमएस धोनी (16) रन बनाकर आउट हुये। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। अंशुल काम्‍बोज (पांच) और नूर अहमद (दो) रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट मिले। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी