Saturday, July 11, 2026
BREAKING
Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई, इस फिल्म ने पहले दिन कमाए थे 43 करोड़ Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा ने जीता दिल या किया निराश, जानें कैसी है फिल्म जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

खेल

IPL 2025 : नए शेड्यूल ने रोमांचक बनाई लीग

15 मई, 2025 01:36 PM

नई दिल्ली; बीसीसीआई ने 12 मई को आईपीएल का नया शेड्यूल रिलीज किया। लीग स्टेज के 13 ही मैच बचे हैं। तीन टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, जबकि सात टीमों में टॉप-4 की जंग है। नए शेड्यूल ने टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया। आखिरी दो दिन में लखनऊ, मुंबई, पंजाब और बंगलुरु के मैच हैं। चारों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं और आखिरी मुकाबलों के नतीजों से टॉप-2 स्पॉट भी तय होंगे। पंजाब के 11 मैचों में सात जीत और एक बेनतीजा मैच से 15 प्वॉइंट्स हैं। टीम को राजस्थान, दिल्ली और मुंबई से भिडऩा है।

पंजाब को प्लेऑफ में जगह कन्फर्म करने के लिए तीन में से दो मैच जीतने होंगे। 17 प्वाइंट्स के साथ अगर टीम को क्वालिफाई करना है, तो दिल्ली को हराना ही होगा। पंजाब ने अगर कैपिटल्स को हरा दिया तो दिल्ली या मुंबई में से कोई एक टीम ही प्लेऑफ में पहुंच पाएगी। पंजाब को टॉप-2 में फिनिश करने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे, साथ ही गुजरात या बंगलुरु के एक मैच में हारने की दुआ करनी होगी।

गुजरात टाइटंस को एक जीत और चाहिए

गुजरात 11 मैचों में 8 जीत से 16 प्वॉइंट्स लेकर पहले नंबर पर है। टीम के तीन मैच दिल्ली, लखनऊ और चेन्नई से बचे हैं। टाइटंस इनमें से एक भी मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, टीम को टॉप-2 में फिनिश करना है, तो कम से कम दो मैच जीतने होंगे। तीनों मैच जीतकर गुजरात टॉप-2 में अपनी पोजिशन कन्फर्म कर लेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को एक जीत जरूरी

बंगलुरु के भी 11 में से 8 जीत से 16 प्वाइंट्स हैं, लेकिन गुजरात से खराब रन रेट के कारण टीम दूसरे नंबर पर है। आरसीबी को भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 में से 1 ही जीत चाहिए। टीम को कोलकाता, हैदराबाद और लखनऊ से भिडऩा है। टॉप-2 में फिनिश करना है, तो आरसीबी को भी बचे हुए तीनों मैच
जीतने होंगे।

मुंबई इंडियंस को जीतने होंगे दोनों मैच

मुंबई इंडियंस ने शुरुआती 5 में से एक ही मैच जीता था, लेकिन टीम ने आखिरी 7 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बना ली। मुंबई12 में से 7 मैच जीतकर 14 प्वॉइंट्स लेकर चौथे नंबर पर है। 5 बार की चैंपियन टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो दिल्ली और पंजाब के खिलाफ बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी