लखनऊ: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलंजर्स बंगलुरु लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर क्वॉलिफायर-1 में पहुंच गई। अब गुरुवार को बंगलुरु क्वॉलिफायर-1 में पंजाब किंग्स के साथ खेलेगी। मंगलवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चुना। लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 227 रन बनाए। लखनऊ के लिए ऋषभ पंत ने गेंदों पर नाबाद 118 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और आठ छक्के लगाए। वह आईपीएल में लखनऊ के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले प्लेयर बन गए।
पंत ने मिचेल मार्श (67 रन) के साथ 152 रन की पार्टनरशिप की। मिशेल मार्श ने 67 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलुरु ने 18.4 ओवर में 230/4 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बंगलुरु के लिए कोहली ने (54), मयंक ने (41*), जितेश ने (85*) रन की पारी खेली।