Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

IPL 2025 : आईपीएल फाइनल आज, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ क्लोजिंग सेरेमनी की थीम

04 जून, 2025 04:54 PM

अहमदाबाद आईपीएल 2025 का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे। पूरे स्टेडियम को तिरंगे के रंग की लाइट से सजाया जाएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और पंजाब किंग्स मंगलवार को अहमदाबाद में जब आईपीएल 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी, तो उनका लक्ष्य यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का 18 साल का इंतजार खत्म करना होगा। सभी की निगाहें हालांकि हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर टिकी रहेंगी, जो शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद अभी तक अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन नहीं बना पाए हैं। आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं। कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बीसीसीआई सेक्रेटरी सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए हमने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ अन्य सेना प्रमुखों, अधिकारियों और जवानों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु— रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल।

पंजाब किंग्स— श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, माक्र्स स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, काइल जैमिसन।

क्रिकेट राष्ट्रीय जुनून, पर देश की सुरक्षा से बढक़र कुछ भी नहीं

बीसीसीआई सेक्रेटरी सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, समापन समारोह हमारे सैनिकों को समर्पित बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। सेना के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित करने और हमारे नायकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। भले ही क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून रहा है, लेकिन हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढक़र कुछ भी नहीं है।

दिल्ली-अहमदाबाद हवाई किराया 25 हजार तक पहुंचा

सोमवार को दिल्ली, बंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार तक पहुंच गया। सामान्य दिनों में यह किराया 3500 से 5000 तक रहता है। इतना ही नहीं, फाइनल मैच के अगले दिन (बुधवार को) भी मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सुबह की फ्लाइट का किराया 30 हजार तक पहुंच गया है। दोपहर 12 बजे से पहले बंगलुरु के लिए कुल पांच उड़ानें हैं, जिनमें से केवल दो उड़ानों में कुछ सीटें बची हैं। इनका भी हवाई किराया 12 हजार रुपए से बढक़र 30 हजार पर जा पहुंचा है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिके 80 हजार टिकट, 25000 सीटें रिजर्व

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल फाइनल मैच के लिए 80,000 टिकट ऑनलाइन बिक चुके हैं। इसमें 25000 टिकट नि:शुल्क रहेंगे। ये क्रिकेट बोर्ड सहित अन्य संगठनों को दिए जाएंगे। इसके अलावा सीटें सैन्यकर्मियों के लिए भी रिजर्व रखी गई हैं। वहीं, फाइनल मैच देखने आए लोग देर रात घर लौटेंगे। इसके चलते निगम ने अतिरिक्त एएमटीएस बसें चलाने का फैसला किया है। बसें रात 10 बजे से 1:30 बजे तक चलेंगी। अतिरिक्त रात्रि बसों का किराया 30 रुपए प्रति यात्री तय किया गया है।

मंगलवार रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो

तीन जून को मेट्रो सेवाएं नियमित समय से ज्यादा रात 12:30 बजे तक चलेंगी। मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए जीएमआरसी ने आईपीएल मैच के दिन वापसी यात्रा के लिए एक विशेष पेपर टिकट पेश किया है। इसी टिकट से ही यात्रा करने की अनुमति होगी। ये पेपर टिकट मैच के दिन क्रॉस रोड, अपैरल पार्क, कालूपुर, ओल्ड हाईकोर्ट, थलतेज, मोटेरा, साबरमती, रानिप, वडाज और जीवराज मेट्रो स्टेशनों से एडवांस भी खरीदे जा सकते हैं। इसका प्रति व्यक्ति 50 रुपए किराया होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी