Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

IPL 2024: लाज बचाने को खेलेंगे मुंबई इंडियंस

17 मई, 2024 12:22 PM

 मुंबई आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आखिरी मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस काफी पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स अगर आखिरी मैच में भारी अंतर से जीत दर्ज करती है, तो भी उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावना नगण्य हैं। तीन मैचों में लगातार हार से लखनऊ ने अंक भी गंवाए और रनरेट भी खराब हो गया। केकेआर से 98 रन से हार के बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने दस विकेट से और दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से हराया। सातवें स्थान पर काबिज लखनऊ का नेट रनरेट माइनस 0.787 है, जबकि छठे स्थान की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू का रनरेट 0.387 है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ इस सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब तक 13 मैचों में बस चार जीत सकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को जीत जाती है तो उसके दस अंक होंगे, जिससे वह आखिरी स्थान पर रहने से बच सकती है।

सत्र से पहले रोहित शर्मा की जगह पांड्या को कप्तानी सौंपे जाने से मुंबई के प्रशंसकों में काफी आक्रोश था, जिसका टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया, तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (13 मैचों में 20 विकेट)दूसरे गेंदबाजों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित नहीं कर सके। इस मैच में फोक्स विश्व कप टीम में शामिल पांड्या, रोहित, बुमराह और सूर्यकुमार यादव पर रहेगा। रोहित पिछली छह पारियों में नाकाम रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन रहा। वहीं पांड्या भी हरफनमौला की भूमिका बखूबी नहीं निभा सके। सूर्यकुमार यादव ने तीन अद्र्धशतक और एक शतक जमाकर आत्मविश्वास हासिल किया है।

मुंबई— ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, नुवान तुषारा।

लखनऊ— क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), माक्र्स स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, अरशद खान, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए