Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

India vs England: टीम इंडिया पलटवार को तैयार, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच आज से

02 जुलाई, 2025 01:01 PM

बर्मिंघम भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर बुधवार से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट टीम इंडिया के लिए अहम है, क्योंकि इस मैच में अगर हार मिली, तो इंग्लैंड 2-0 से आगे निकल जाएगा और भारतीय टीम के पास वापसी का मौका कम होगा। बर्मिंघम का एजबेस्टन मैदान वह मैदान है, जो भारत के खिलाफ इंग्लैंड का अभेद्य किला है। आज तक भारत एजबेस्टन में इंग्लैंड को कोई भी टेस्ट मैच हरा नहीं पाया है। शुभमन गिल की अगवाई वाली टीम का पूरा जोर इंग्लैंड के इस अभेद्य किले को ढाहकर सीरीज जीत तक की उम्मीदों को और पंख लगाने पर होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में इससे पहले तक आठ मुकाबले हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच यहां पहला टेस्ट 1967 में खेला गया था।

पिछला टेस्ट 2022 में हुआ था। इन मैचों के परिणामों की बात करें, तो इंग्लैंड इस मैदान पर भारत के खिलाफ अब तक अजेय है। उसने एक भी मुकाबला नहीं हारा है। सात बार इंग्लैंड जीता है और एक बार मुकाबला ड्रॉ रहा है। दोनों देशों की तरफ से किसी पारी में सर्वोच्च स्कोर की बात करें, तो इस मैदान पर इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 710 है। भारत का सर्वोच्च स्कोर 416 है। न्यूनतम स्कोर की बात करें, तो इंग्लैंड के लिए यह आंकड़ा 180 रन का है, जबकि भारतीय टीम यहां एक बार 92 रन पर ही सिमट चुकी है।

भारत— शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर/ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड— बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, जोश टंग, क्रिस वोक्स और शोएब बशीर।

बुमराह निश्चित रूप से उपलब्ध

बर्मिंघम। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर अपना रुख स्पष्ट किया है। गिल का कहना है कि बुमराह इस मैच के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन वह बस देखना चाह रहे हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में किस तरह बुमराह का कार्यभार मैनेज किया जा सकता है। सीरीज की शुरुआत से ही बुमराह के वर्कलोड को लेकर चर्चा चल रही है। बुमराह की अनुपस्थिति में भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिख सकता है, लेकिन गिल ने स्पष्ट किया है कि यह तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध है। गिल ने मैच से पहले कहा, निश्चित रूप से बुमराह उपलब्ध होंगे। हम बस देखना चाहते हैं कि किस तरह आने वाले टेस्ट मैचों में उनका कार्यभार प्रबंध किया जा सके। हमें सही संयोजन की तलाश में हैं, जो 20 विकेट ले सके और रन भी बनाए। मैदान पर जाने के बाद ही हमें अंतिम स्थिति पता चलेगा और देखना होगा कि किस संयोजन के साथ हम इस मैच में उतर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी