Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

India US Deal: भारत ने अमेरिका के साथ पहली बार की एक एतिहासिक डील, जानिए अब देश पर क्या पड़ेगा इसका असर

17 नवंबर, 2025 07:09 PM

भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका के साथ एलपीजी (LPG) आपूर्ति की ऐतिहासिक डील कर ली है। इस समझौते के बाद देश में रसोई गैस की उपलब्धता आसान होगी और भविष्य में सप्लाई की कोई कमी नहीं आएगी। कई महीनों से इस डील को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिसे अब औपचारिक रूप से पूरा कर लिया गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका से लंबे समय के लिए LPG आयात का एक वर्ष का करार किया है।

क्यों मानी जा रही है यह डील ऐतिहासिक?
मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह भारत के LPG बाजार के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते LPG उपभोक्ता देशों में से एक है। ऐसे में अमेरिका से सप्लाई जोड़ना LPG सोर्सिंग के विविधीकरण की दिशा में अहम पहल है। उन्होंने बताया कि भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने एक साल के लिए करीब 2.2 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) LPG आयात करने का अनुबंध पूरा किया है। यह भारत के कुल वार्षिक LPG आयात का लगभग 10 प्रतिशत होगा। यह सप्लाई अमेरिकी खाड़ी तट (US Gulf Coast) से की जाएगी। पुरी ने इसे भारतीय बाजार के लिए अमेरिका से पहला दीर्घकालिक एलपीजी समझौता बताया।

डील का आधार और प्रक्रिया
यह खरीद माउंट बेल्वियू (Mont Belvieu) प्राइसिंग बेंचमार्क पर आधारित है, जो एलपीजी ट्रेड का महत्वपूर्ण ग्लोबल प्राइस पॉइंट है।
IOC, BPCL और HPCL की टीमों ने पिछले कुछ महीनों में कई दौर की बातचीत करने के लिए अमेरिका की यात्राएँ की थीं।
उन चर्चाओं का नतीजा यह सफल करार है, जो भारत की सप्लाई लाइन को और मजबूत करेगा।

देश के उपभोक्ताओं को क्या लाभ होगा?
मंत्री पुरी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता भारतीय परिवारों, विशेषकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े महिला उपभोक्ताओं को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया कि उज्ज्वला उपभोक्ता प्रति सिलेंडर केवल 500–550 रुपये ही चुकाएं, जबकि वास्तविक कीमत 1100 रुपये से भी ज्यादा थी।

इसके लिए केंद्र सरकार ने साल भर में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक बोझ उठाया। यह नया LPG समझौता सप्लाई को स्थिर रखेगा और कीमतों को नियंत्रित करने में मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर