Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

India Squad for Asia Cup: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी

19 अगस्त, 2025 08:13 PM

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। ज्यादातर वही नाम टीम में शामिल किए गए हैं, जिनके चयन की पहले से उम्मीद की जा रही थी। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखा गया है। सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल के चयन को लेकर रही। उन्हें न सिर्फ टीम में शामिल किया गया है, बल्कि उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी दी गई है।

शुभमन गिल को मिला मौका, ये खिलाड़ी भी चुने गए
एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर सेलेक्टर्स ने भरोसा जताया है। ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त T20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनके साथ T20 रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 2 पर काबिज तिलक वर्मा को भी इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। टॉप ऑर्डर में जहां संजू, अभिषेक और तिलक मौजूद हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को दी गई है।

तेज गेंदबाजी और स्पिन अटैक का दमदार संयोजन
गेंदबाजी में तेज अटैक का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह करते नजर आएंगे। वहीं स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है, जिससे टीम का स्पिन अटैक भी मजबूत नजर आ रहा है।

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह

एक और एशिया कप जीतने के लिए तैयार है टीम इंडिया
एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर से UAE में शुरू होने जा रहा है। इस बार टीम इंडिया न केवल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, बल्कि अपने खिताब को डिफेंड करने के लक्ष्य से भी खेलेगी। 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 16वां एशिया कप अपने नाम किया था। भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है और अब तक 8 बार यह खिताब जीत चुकी है। ऐसे में इस बार उसके पास 9वीं बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी