Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

INDIA की बैठक में क्या बोले राहुल कि बिफरा लेफ्ट, CPM ने कहा- ED और मोदी की मदद करना बंद करें

14 जून, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली। सीपीएम और कांग्रेस के बीच यह तल्खी केरल विधानसभा चुनावों के समय से ही चरम पर है। इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले भी एमए बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक कड़ा पत्र लिखा था। INDIA की बैठक में क्या बोले राहुल कि बिफरा लेफ्ट, CPM ने कहा- ED और मोदी की मदद करना बंद करें पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस ही नहीं, पूरे INDIA गठबंधन में हंगामा मचा हुआ है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी सीपीआईएम के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव एमए बेबी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक हालिया बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। बेबी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता का काम विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करके मोदी सरकार और ईडी का मददगार बनना नहीं है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
यह पूरा विवाद 8 जून को हुई विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से शुरू हुआ, जिसका विवरण हाल ही में सामने आया है। बैठक में राहुल गांधी ने गठबंधन के भीतर तालमेल की कमी की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सब बीजेपी का फैलाया हुआ भ्रम है। उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर जोर देते हुए डीएमके (DMK) का उदाहरण दिया, लेकिन साथ ही केरल का जिक्र करते हुए अपने कड़े तेवर दिखाए।

राहुल गांधी ने कहा था, "हमारे बीच आपसी मतभेद और लड़ाइयां हैं। अब अगर आप मुझसे यह उम्मीद करते हैं कि मैं जाऊं और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को गले लगा लूं, तो मैं ऐसा नहीं कर सकता और न ही करूंगा। उनके साथ मेरी राजनीतिक लड़ाई चल रही है। हमें व्यावहारिक होना होगा, लेकिन यह भी समझना होगा कि हम पर यह साबित करने के लिए चौतरफा हमला किया जा रहा है कि विपक्ष कमजोर और बिखरा हुआ है।"

लेफ्ट का तीखा हमला
राहुल गांधी के इस बयान के सामने आने के अगले ही दिन सीपीएम नेता एमए बेबी ने एक्स पर मोर्चा खोल दिया। बेबी ने लिखा, "कोई भी राहुल गांधी से पिनाराई विजयन को गले लगाने के लिए नहीं कह रहा है। इसके विपरीत हम तो सिर्फ इतना कह रहे हैं कि वह पिनाराई विजयन और अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करके ईडी और मोदी सरकार के लिए रास्ता आसान करने वाले की भूमिका निभाना बंद करें। विपक्ष के नेता का काम यह बिल्कुल नहीं है।"

सांठगांठ के आरोपों से नाराज है वामदल
दरअसल, सीपीएम और कांग्रेस के बीच यह तल्खी केरल विधानसभा चुनावों के समय से ही चरम पर है। इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले भी एमए बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक कड़ा पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने चुनाव के दौरान राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए उन आरोपों पर आपत्ति जताई थी, जिसमें कहा गया था कि केरल में सीपीएम और बीजेपी के बीच अंदरूनी साठगांठ है। तत्कालीन मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों (ED) की कार्रवाई की मांग करने को लेकर भी वामदल कांग्रेस से नाराज चल रहा है।

सीपीएम ने कांग्रेस नेतृत्व से इस तरह के विघटनकारी कदमों पर अपना रुख साफ करने को कहा है। गठबंधन की बैठक के दौरान भी सीपीएम के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने इस मुद्दे को बेहद आक्रामक तरीके से उठाया था, जिससे साफ है कि केंद्र में भले ही दोनों दल एक साथ दिख रहे हों लेकिन केरल की राजनीति को लेकर दोनों के बीच की खाई अभी भरी नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह