Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

INDI गठबंधन की महाबैठक से DMK-AAP का किनारा; मजबूत होगी एकता या बढ़ेंगी चुनौतियां?

08 जून, 2026 10:19 AM

'इंडिया' गठबंधन की दो पार्टियों के सत्ता गंवाने और बदले आपसी समीकरण के बीज विपक्ष सोमवार को राजधानी दिल्ली में महाबैठक करने जा रहा है। इस बैठक में 23 राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने AAP संयोजक अरवविंद केजरीवाल से मुलाकात की। वहीं इस बैठक में डीएमके और सीपीएम शामिल नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए डीएमके ने गठबंधन से किनारा कस लिया है। वहीं केरल में वामपंथियों पर बीजेपी के साथ मिले होने के आरोप लगाने के बाद सीपीएम भी इंडिया गठबंधन से किनारा कस रहा है।

बैठक में कौन-कौन हो सकता है शामिल
23 पार्टियों की इस महाबैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा टीएमसी चीफ ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी केअध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे बैठक में मौजूद रहेंगे। कई छोटी पार्टियों और वामपंथी दलों के नेता भी बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।

क्या है अजेंडा
विपक्षी गठबंधन की इस बैठक का अजेंडा आगामी चुनावों की रणनीति तय करना है। वहीं बंगाल और असम समेत अन्य राज्यों में हार के कारणों पर भी मंथन किया जाएगा। डीएमके और आम आदमी पार्टी का इस बैठक में शामिल होना ममुश्किल है। तमिलनाडु में कांग्रेस के टीवीके के साथ गठबंधन से डीएमके नाराज है। डीएमके का कहना है कि कांग्रेस बीजेपी को चुनौती देने में कामयाब नहीं रही है।

2024 के आम चुनाव से पहले 1 जून को विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई थी। इसके बाद से इंडिया गठबंधन की कोई बड़ी बैठक नहीं हु है। ऐसे में गठबंधन की एकता दिखाने और रणनीतिक फैसले लेने के लिए यह बैठक जरूरी हो गई थी। इन दो सालों में राजनीतिक परिदृश्य काफी बदल गया है। ऐसे में नए सिरे से रणनीति बनाना विपक्षी गठबंधन के लिए आवश्यक हो गया है।

आपसी फूट से बढ़ेंगी चुनौतियां
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि इस बैठक में 23 दल शामिल हो रहे हैं। वहीं बैठक से पहले ही गठबंधन में फूट नजर आने लगी है। डीएमके और आम आदमी पार्टी बैठक से किनारा कस रह है। पहले टीएमसी भी गठबंधन से दूर-दूर रहती थी। हालांकि बंगाल में तगड़ा झटका लगने के बाद ममता बनर्जी बैठक में शामिल हो रही हैं। टीएमसी के अंदर भी कलह चल रही है। 80 में से 58 विधायक बागी हो गए हैं और इस वजह से ऋतब्रत बनर्जी को सदन में नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है।

डीएमके की जगह लेगी टीवीके
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के बाद से ही इंडिया गठबंधन से दूरियां बना ली थीं। डीएमके ने पहले ही मीटिंग को बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है। अब विजय की टीवीके इस बैठक में शामिल हो सकती है। आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के लिए ही काम कर रही है और क्षेत्रीय दलों को कमजोर कर रही है। वे यही चाहती हैं कि केवल दो पार्टियां ही सत्ता पर काबिज रहें।

केरल में कांग्रेस ने लेफ्ट पर बीजेपी के साथ मिले होने के आरोप लगाए थे। केरल में कांग्रेस की अगुआई वाले यूडीएफ से वामपंथी दल चुनाव हार गए। इसके बाद कांग्रेस के साथ उनकी रार बढ़ गई है। यही वजह है कि सीपीएम भी बैठक से किनारा कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह