Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

IND vs PAK Tickets: कितनी होगी भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के लिए टिकट की कीमत, जानें

12 सितंबर, 2025 05:31 PM

एशिया कप 2025 के मंच पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं, और इस मैच का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का दूसरा नाम है। 14 सितंबर को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। यह मुकाबला अकसर दर्शकों के लिए काफी रोमांचक भरा रहता है हर गेंद पर दर्शकों की निगाहें टिकी होती हैं, और ये मुकाबला हर बार दर्शकों के लिए एक बड़े उत्सव की तरह होता है।

हालांकि, इस बार इस मैच के टिकटों की बिक्री में अपेक्षित तेजी नहीं देखी गई है। आमतौर पर भारत-पाकिस्तान के मैचों के टिकट सेकंडों में बिक जाते हैं, जैसा कि फरवरी 2023 में दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ था। लेकिन इस बार, टिकटों की बिक्री 29 अगस्त से शुरू होने के बाद भी धीमी रही। गुरुवार की रात तक दुबई स्टेडियम के लगभग आधे हिस्से के टिकट उपलब्ध थे, जिनकी कीमतें 99 अमेरिकी डॉलर से लेकर प्रीमियम टिकट के लिए 4,534 (लगभग 4 लाख रुपये) अमेरिकी डॉलर तक थीं। वहीं एशिया कप के ग्रुप-स्टेज मैचों का बेस प्राइस 13 अमेरिकी डॉलर था।

इस सुस्त बिक्री को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी इसे उत्साहजनक बता रहे हैं और मान रहे हैं कि बुकिंग अच्छी चल रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ विश्लेषक इसे भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में उठ रहे बायकॉट आह्वानों से जोड़ रहे हैं। कुछ क्रिकेटरों और पूर्व कप्तान कपिल देव ने विवादों से बचने और सिर्फ खेल पर ध्यान देने की सलाह दी है, उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों को अपना काम करना चाहिए और इस मुद्दे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत ने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को आराम से हराकर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान शुक्रवार को ओमान के खिलाफ मैदान में उतरेगा। इसके बाद दोनों टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के लिए उत्साह जताया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी