Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

IND Vs PAK : भारत ने पाकिस्तान हराया

10 जून, 2024 10:53 AM

न्यूयॉर्क  –  ऋषभ पंत (42) और अक्षर पटेल (20) रनों की पारियों और उसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के 19वें मुकाबले में छोटे स्कोर का बचाव करते पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया है। 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कप्तान बाबर आजम (13) को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। उसके बाद मोहम्मद रिजवान और उस्मान खान ने पारी को संभालाने का प्रयास किया इसी दौरान 11वें ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान (13) को पगबाधा आउट कर दिया। फखर जमान (13) हार्दिक का शिकार बने। 17वें ओवर में हार्दिक ने शादाब खान(4) को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई। इफ्तिखार अहमद (5) रन बनाकर आउट हुये। नसीम शाह चार गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी और छह रन से मुकाबला हार गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिये। हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य दिया था।

आज यहां नैसो काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वर्षा बाधित मैच में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में विराट कोहली (4) का विकेट गवां दिया। अगले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (13) भी पवेलियन लौट गये। इसके बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला। भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी इस दौरान आठवें ओवर में नसीम शाह ने अक्षर पटेल को बोल्ड कर पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। पटेल ने 18 गेंदों में 20 रन बनाये। 12वें ओवर में हारिस रउफ़ सूर्यकुमार यादव (7) का विकेट चटकाते हुए पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। इसके बाद भारत ने लगातार पांच विकेट गवां दिये। शिवम दुबे (3), हार्दिक पंड्या (7), रवींद्र जाडेजा (शून्य), जसप्रीत बुमराह (शून्य) पर आउट हुये। अर्शदीप सिंह (9) पर रनआउट हुये। मोहम्मद सिराज (7) रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय पारी 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रउफ ने तीन -तीन विकेट लिये। मोहम्मद आमिर को दो विकेट मिले।शाहीन शाह अफरीदी को एक विकेट मिला।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए