Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IND vs ENG : लॉर्ड्स में फिर टूट गया सपना : आखिरी पलों तक लड़ी टीम इंडिया, 22 रनों से हार गई बाज़ी

15 जुलाई, 2025 12:40 PM

टीम इंडिया का लॉर्ड्स में इतिहास दोहराने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। पांचवें दिन आखिरी सेशन तक चली ज़ोरदार लड़ाई के बाद भारत इंग्लैंड से 22 रन से हार गया। इसी के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत को इस मैच में जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई। आखिरी सेशन तक मुकाबला सांसें थामने वाला रहा, लेकिन जीत अंत में इंग्लैंड के हाथ लगी।

टॉप ऑर्डर ने फिर किया निराश, आखिरी दिन बिखर गया भारत

मैच के पांचवें दिन जब खेल शुरू हुआ तो टीम इंडिया को जीत के लिए 135 रन और बनाने थे, जबकि उसके 6 विकेट बचे थे। केएल राहुल और ऋषभ पंत से उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों ही जल्दी पवेलियन लौट गए। तीसरे ओवर में पंत को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया, फिर बेन स्टोक्स ने राहुल को LBW आउट कर भारत की कमर तोड़ दी। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी और शार्दूल ठाकुर जैसे बल्लेबाज़ भी संघर्ष नहीं कर सके। भारत ने सिर्फ 82 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे और हार लगभग तय मानी जा रही थी।

जडेजा की जुझारू पारी ने फैंस की उम्मीदें ज़िंदा रखीं

हालांकि जब हार पक्की लग रही थी, तभी रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले बुमराह के साथ 35 रन की साझेदारी की, फिर सिराज के साथ टीम को जीत के और करीब ले गए। जडेजा ने 181 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और सीरीज़ में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। दूसरे और तीसरे सेशन में उनकी संयमित बल्लेबाज़ी ने मैच को रोमांचक बना दिया था।

सिराज की दुर्भाग्यपूर्ण आउट ने तोड़ी आखिरी उम्मीद

टीम इंडिया जब सिर्फ 23 रन दूर थी, तभी शोएब बशीर की गेंद पर सिराज बोल्ड हो गए। गेंद ने बैट का किनारा लिया, नीचे गिरी और लुड़कते हुए स्टंप्स पर जा लगी। 170 रन पर आखिरी विकेट गिरते ही भारत का संघर्ष भी खत्म हो गया और इंग्लैंड ने 22 रन से जीत दर्ज कर ली।

1986 की जीत नहीं दोहरा पाया भारत

भारत को इस मैदान पर आखिरी जीत 1986 में मिली थी। तब कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 134 रन का टारगेट चेज़ कर मैच जीता था। 39 साल बाद लॉर्ड्स में इतिहास दोहराने का सुनहरा मौका था, लेकिन इस बार भी वो जीत हाथ नहीं लगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव