धर्मशाला। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने इंग्लैंड पर ब्ढ़त बना ली है। शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया है। गिल ने 137 गेंदों में शतक जड़ा है। पहले कप्तान रोहित शर्मा ने 100 रन बनाए और फिर शुभमन गिल ने सीरीज का दूसरा शतक जड़ा।
इसी के साथ भारत ने टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर डटे हुए हैं। इससे पहले यशस्वी जयसवाल ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए 56 रन बनाए थे।