Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Ind vs Eng 1st Test: जायसवाल बोले- शतक के साथ दौरे की शुरुआत करना यादगार क्षण

21 जून, 2025 02:00 PM

लीड्स। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट शतक को भारतीय क्रिकेट में एक नए युग का हिस्सा बताया और हेडिंग्ले में यादगार प्रदर्शन के लिए गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम के माहौल, नेतृत्व और तैयारी को श्रेय दिया। हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड में पदार्पण शतक लगाने वाले जायसवाल ने कहा कि इस तरह से दौरे की शुरुआत करना एक विशेष क्षण था। उन्होने कप्तान शुभमन गिल के साथ सौहार्द की प्रशंसा की, जिन्होंने भी शतक बनाया।

दिन के खेल की समाप्ति पर जायसवाल ने कहा, “ हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने, कड़ी मेहनत करने और देश के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। टीम का माहौल शानदार रहा है। हमें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आज़ादी दी गई है और इससे वाकई मदद मिली है।” अपनी तैयारी के बारे में जायसवाल ने बताया कि गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में बेंगलुरु में इंडिया ए के लिए खेलना बहुत महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, “ हमारे पास कुछ गहन सत्र और बहुत सारी तकनीकी चर्चायें थीं। गौतम सर बहुत सहायक थे। मुझे कड़ी मेहनत करने में मज़ा आया और इससे मुझे यहाँ आने का आत्मविश्वास मिला।”

पारी के दौरान ऐंठन का अनुभव करने के बावजूद, जायसवाल ने कहा कि वह स्थिति को संभालने और गेंदबाजी चुनौतियों के अनुकूल होने पर केंद्रित रहे। उन्होंने कहा, “ खेल के दौरान ऐसे क्षण भी आये जब मुझे धीमा होना पड़ा, फ़ील्ड प्लेसमेंट का आकलन करना पड़ा और उसके अनुसार खेलना पड़ा। टीम की ज़रूरतों के हिसाब से बल्लेबाज़ी करना महत्वपूर्ण था।”

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों में शतक बनाने पर विचार करते हुए, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा “ मैं जहां भी जाता हूं और जब भी खेलता हूं, मेरा लक्ष्य हमेशा बड़ा स्कोर बनाना होता है। मुझे शतक बनाने में मज़ा आता है और मुझे वह एहसास बहुत पसंद है। बेशक, कुछ पल बहुत खास होते हैं। इंग्लैंड में डेब्यू शतक, खासकर जब हमारे कप्तान शुभमन ने भी शतक बनाया। यह इसे और भी यादगार बना देता है। किसी भी चीज़ का पहला प्रदर्शन हमेशा खास होता है और भारतीय क्रिकेट के लिए ऐसे मंच पर ऐसा करना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।” उन्होंने कहा “ हम सत्र दर सत्र खेलना चाहते थे, ढीली गेंदों को दंडित करना चाहते थे और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाना चाहते थे। हमने वास्तव में एक साथ बल्लेबाजी का आनंद लिया।”

जायसवाल ने कहा, “मैंने बस खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देने की कोशिश की। मैंने अपने खेल और मानसिकता पर ध्यान केंद्रित किया। प्रारूप से ज़्यादा तैयारी मायने रखती थी। हमें खेल का लुत्फ़ उठाने और खुलकर खेलने के लिए कहा गया है। ड्रेसिंग रूम से मिलने वाला यह आत्मविश्वास बहुत मदद करता है। यह एक शानदार शुरुआत रही है और मुझे उम्मीद है कि हम इसे जारी रख सकते हैं और इसे जितना हो सके उतना आगे ले जा सकते हैं।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव