Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IND vs ENG : पांचवें टेस्ट में भारत की जीत के हीरो रहे ये खिलाड़ी

04 अगस्त, 2025 07:37 PM

भारत ने लंदन के ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला बराबर की। भारत ने टॉस हारने के बाद पहली पारी में करुण नायर के अर्धशतक (57) की बदौलत 224 रन बनाए। नायर के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज पहली पारी में चल नहीं सका। लेकिन मोहम्मद सिराज (4) और प्रसिद्ध कृष्णा (4) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 247 पर रोक दिया जिसमें जैक क्रॉली और हैरी ब्रुक ने अर्धशतक लगाए।

 

इंग्लैंड द्वारा मामूली बढ़त (23) के बाद भारत ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक (118) और आकाशदीप (66), रविंद्र जडेजा (53) तथा वाशिंगटन सुंदर (53) के अर्धशतकों की बदलौत 396 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरूआत खराब रही लेकिन हैरी ब्रुक ने 19 रन पर मिले जीवनदार का फायदा उठाते हुए जो रूट (105) के बाद शतकीय पारी (ब्रुक 111) खेली। लेकिन करीबी मुकाबले में भारत ने मोहम्मद सिराज (5) और प्रसिद्ध कृष्णा (4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 6 विकेट से जीत दर्ज की। आइए जानते हैं इस जीत के तीन मुख्य खिलाड़ियों के बारे में -

 

मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज इस जीत के सबसे बड़े सूत्रधारों में से एक हैं जिन्होंने 9 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। सिराज ने पहली पारी में 16.2 ओवर में 5.30 की इकोनॉमी के रेट से 86 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए जिसमें ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक और जैकब बेथेल के बड़े विकेट्स शामिल थे। दूसरी इनिंग में भी सिराज का कमाल देखने को मिला जब उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने जैक क्रॉली, ओली पोप, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन और गस एटकिंसन को अपना शिकार बनाया।


प्रसिद्ध कृष्णा
कृष्णा ने भी सिराज की तरह ही पांचवें टेस्ट में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने कुल 8 विकेट अपने नाम किए जिसमें दोनों इनिंग्स में 4-4 विकेट्स उनके नाम रहे। कृष्णा ने पहली इनिंग में 3.90 की इकोनॉमी से 16 ओवर में 62 रन दिए और दूसरी इनिंग में 4.70 की इकोनॉमी से 27 ओवर में 126 रन दिए। कृष्णा ने जैक कॉली, बेन डकेट और जो रूट जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट्स चटकाए।


रविंद्र जडेजा
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भले ही पहली पारी में 9 रन पर आउट हो गए। लेकिन दूसरी इनिंग में उन्होंने 77 गेंदों 53 रन बनाए। यह रन उनकी 68.83 की स्ट्राइक रेट से आए। इस दौरान उन्होंने जैक क्रॉली का कैच भी लपका।

 

वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर ने इस टेस्ट सीरीज के दौरान सभी को प्रभावित किया है खासकर अपनी बल्लेबाजी से। सुंदर ने पहली पारी में 55 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 26 रन की छोटी पारी खेली। लेकिन दूसरी इनिंग में उन्होंने भारत को 400 के करीब स्कोर बनाने में अहम योगदान दिया। सुंदर ने 46 गेंदों पर 115.22 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को दूसरी इनिंग में 396 रन बनाने में मदद की जिससे गेंदबाजों को अपनी कला दिखाने का मौका मिला।

 

यशस्वी जायसवाल
पहली पारी में मात्र 2 रन पर आउट होने वाले यशस्वी जायसवाल ने दूसरी इनिंग में शानदार वापसी की और शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान पांच बल्लेबाजों के साथ साझेदारी करते हुए ना सिर्फ शतक लगाया बल्कि स्कोर 273 तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी दूसरी इनिंग के दौरान 164 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए। उन्होंने 71.95 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 14 चौके और 2 छक्के लगाए।

 

आकाशदीप
आकाशदीप, यह वह नाम है जिसने इस सीरीज के दौरान चुपचाप अपना काम किया और लोगों की नजरों में आए। पांचवां टेस्ट भी ऐसा ही रहा। पहली इनिंग में विकेट्स गिरने के कारण उन्हें रन बनाने का मौका नहीं मिला और वह शून्य पर नाबाद वापस लौट आए। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने पूरा फायदा उठाते हुए 94 गेंदों पर 66 रन बनाए जिसमें 12 चौके शामिल थे। इस दौरान उन्होंने जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। इसके अलावा उन्होंने मैच में दो विकेट भी अपने नाम किए। हालांकि इसके लिए उन्होंने कुल 165 रन लुटाए जो काफी ज्यादा थे।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव