Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

IND Vs AFG T20: तीसरे T-20 मुकाबले में भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराया

18 जनवरी, 2024 02:34 PM

बंगलुरु: गुलबदीन नईब के नाबाद 55 रनों की पारी रहमानउल्लाह गुरबाज 50 रन और कप्तान इब्राहिम जदरान 50 रनों की अर्धशतकीय पारी रोहित शर्मा की शतकीय पारी पर रही भारी और अफगानिस्ता ने आज यहां खेले गये तीसरे टी-20 मैच में 212 बनाकर रोमांचक मुकाबले को टाई करा दिया। सुपरओवर में दोनों टीमों की ओर एक-एक विकेट पर 16-16 रन बनाये गये और यह भी टाई रहा। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर टी-20 श्रृंखला 3-0 से जीत ली। 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जदरान ने पहले विकेट के लिय 93 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। गुरबाज ने तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 50 रन बनाये। वहीं जदरान ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 41 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इसके बाद अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। मोहम्मद नबी 32 रन और करीम जनत दो रन नजीबउल्लाह जदरान पांच रन और अज़मतउल्लाह उमरजई शून्य पर आउट हुये। गुलबदीन नईब ने नाबाद 55 रन की पारी खेली और शराफउद्दीन अशरफ पांच रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 212 बनाकर मुकाबला टाई करा दिया। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिये। आवेश खान और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा लौटे फार्म में लौटते हुए नाबाद 121 रनों की शतकीय और रिंकू सिंह की 57 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेेहद खराब रही और उसने 22 के स्कोर पर अपने चार शीर्ष बल्लेेबाजों के विकेट गंवा दिये। यशस्वी जायसवाल चार रन, विराट कोहली शून्य, शिवम दुबे एक रन और संजू सैमसन शून्य पर पवेलिय लौट गये। ऐसी परिस्थिति में अनुभवी कप्तान रोहित शर्मा ने ना केवल रिंकू सिंह के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट लिये तूफानी अंदाज में रिकार्ड 190 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 69 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाये। वहीं रिंकू सिंह ने दो चौके और छह छक्कों की मदद से 39 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 212 का विशाल स्कोर खड़ा किया है और अफगानिस्तान को जीत के लिए 213 रन बनाने है। अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद ने तीन विकेट लिये। अजमतउल्लाह उमरजई ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए