Saturday, July 11, 2026
BREAKING
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- 25 साल पहले मिले उपहार को आज भी संभाल कर रखा है गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने यू.टी. के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए पांच दिवसीय दिशा कार्यशाला का किया आयोजन ‘किआ ओरा मोदी’ इवेंट: प्रधानमंत्री लक्सन बोले,’भारतीय समुदाय का हमारी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान’ भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी है और कमीटमेंट भी : पीएम मोदी सालभर गली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूटीसीए ने वितरित किए क्रिकेट और मेडिकल किट प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के निवेशकों को भारत के अहम क्षेत्र में साझेदार बनने का दिया न्योता पीएम मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा में 10 समझौते, भारत-न्यूज़ीलैंड बने रणनीतिक साझेदार दिल्ली हाट में 13 जुलाई से ‘वीव द फ्यूचर 4.0’, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन पीएम मोदी ने ऑकलैंड से दिया निवेश का मंत्र, बोले- भारत वैश्विक विकास का लॉन्च पैड पीएम मोदी-लक्सन वार्ता: आतंकवाद के खिलाफ जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाने पर सहमति

खेल

ICC ODI Ranking: बाबर को पछाड़ गिल बने नंबर वन बल्लेबाज, टॉप 10 में चार भारतीय

19 फ़रवरी, 2025 06:40 PM

भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 796 रेटिंग अंक के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ कर दुनिया के नंबर वन एकदिवसीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं श्रीलंका के महीश तीक्षणा ने 11 अंकों की छलांग लगाकर गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए है। ताजा रैंकिंग के अनुसार एकदिवसीय में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी हैं। इसमें गिल के अलावा रोहित शर्मा 761 अंके के साथ तीसरे स्थान पर, विराट कोहली 727 अंक के साथ छठे स्थान पर और श्रेयस अय्यर 679 अंक के साथ नौवें स्थान पर मौजूद हैं।

श्रेयस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। गिल के रेटिंग अंक 796 हैं, जबकि बाबर का रेटिंग अंक 773 हैं। रोहित के रेटिंग अंक 761 हैं। दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन 756 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 740 रेटिंग अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और भारत ने यह श्रृंखला 3-0 से जीती थी, जिसमें गिल ने 87, 60 और 112 रन बनाए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे उन्होंने 86.33 की औसत और 103.60 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए। अगले सर्वोच्च स्कोरर श्रेयस अय्यर 181 रन बनाकर गिल से 78 रन पीछे रहे। इंग्लैंड के खिलाफ दो एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के बाद, श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका आठ स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। आयरलैंड के हैरी टेक्टर 713 अंकों के साथ सातवें स्थान पर और वेस्टइंडीज के शाई होप 672 अंक के साथ दसवें स्थान पर हैं।

ICC ODI Ranking: गेंदबाजी में तीक्षणा टॉप पर
गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के महीश तीक्षणा 680 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है। राशिद खान के रेटिंग अंक 679 है। गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में दो भारतीय कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज हैं। कुलदीप को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 652 अंके साथ चौथे स्थान पर तथा मोहम्मद सिराज 624 अंके साथ 10वें स्थान पर बने हुए है। नामीबिया के बर्नार्ड शोल्ज 662 अंके साथ तीसरे, पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी 646 अंके साथ पांचवें, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 642 अंके साथ छठे, न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर 639 अंक के साथ सातवें,न्यूजीलैंड मैट हेनरी 632 अंके साथ आठवें और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती 632 रेटिंग अंक के साथ नौवें स्थान पर मौजूद हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट