Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

HPCA: आधे घंटे में ही बिक गए सभी टिकट

25 अप्रैल, 2024 12:32 PM

धर्मशाला; इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पांच व नौ मई को होने वाले आईपीएल के दो अहम मुकाबलों के लिए ऑनलाइन पेटीएम इनसाइडर में टिकट बिक्री मंगलवार देर रात को गुपचुप तरीके से शुरू हो गई। हालांकि अभी तक पांच मई को होने वाले पंजाब व चेन्नई मैच के टिकट ही बेचे जा रहे हैं। इतना ही नहीं आधे घंटे में ही पहला स्लॉट बिकने की घोषणा भी कंपनी की ओर से कर दी गई है। अब 7500 रुपए की टिकट बिक्री को बताई जा रही है, जिसमें पिछले कल देर रात से बुधवार को देर शाम तक खबर लिखे जाने तक कमिंग सून ही लिखा हुआ बताया जा रहा है। वहीं अब तक एचपीसीए को भी टिकट बिक्री व मूल्यों को लेकर कोई जानकारी ही नहीं मिल पाई है। पंजाब किंग्स टीम फ्रेंचाइजी की ओर से गुपचुप तरीके से ही बिना मूल्य बताए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसमें बड़ी बात यह है कि कंपनी अपनी सुविधा के अनुसार टिकटों की ऑनलाइन बिक्री कर रही है, जिसमें महंगे दामों की टिकटों की बिक्री पहले करने का प्लान बनाया गया है, जबकि सस्ती टिकटों को पूरी तरह से होल्ड कर लिया गया है, जिससे छात्रों और युवा वर्ग को मैच के उत्साह के बावजूद कम मूल्यों वाले टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।

धर्मशाला स्टेडियम में पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी व किंग कोहली की टीमों के मेज़बान पंजाब किंग्स के साथ मुकाबले होने हैं। धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच पांच मई को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है, जबकि दूसरा नौ मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू आरसीबी के बीच खेला जाएगा। उधर, एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि आईपीएल के मैचों की टिकटों की बिक्री फ्रेंचाइजी की ओर से शुरू कर दी गई है। टिकटों के दाम फ्रेंचाइजी ने ही तय किए हैं, जिसके बारे में एचपीसीए को भी कोई सूचना नहीं दी है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर