Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए सुचेतक रंगमंच ने ‘वकत तैनू सलाम है’ नाटक के साथ टैगोर थिएटर में रंग जमाया भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

हिमाचल

Himachal: विधानसभा में हिमकेयर योजना को लेकर हंगामा, विपक्ष ने नारेबाजी के बाद सदन से किया वॉकआऊट

19 अगस्त, 2025 07:32 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य बीमा योजना हिमकेयर को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। योजना के लंबित भुगतानों पर जब सरकार की ओर से विपक्ष को संतोषजनक जानकारी नहीं मिली, तो विपक्षी दल भाजपा ने जमकर नारेबाजी की और सदन से वॉकआऊट कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने हिमकेयर योजना से जुड़ा सवाल उठाया। उन्होंने एक मरीज का उदाहरण देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज न मिलने पर एक बुजुर्ग महिला को इलाज का खर्च उठाने के लिए अपना मंगलसूत्र तक गिरवी रखना पड़ा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

इसी बीच भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि एम्स में हिमकेयर योजना के तहत करीब 49 करोड़ रुपए और शिमला के आईजीएमसी में लगभग 69 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि पूरे प्रदेश में इस योजना के तहत कुल कितनी राशि अभी तक अटकी हुई है। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सरकार की ओर से स्पष्ट आंकड़े पेश नहीं किए गए, जिस पर भाजपा सदस्यों ने नाराजगी जताई और सदन से वॉकआऊट कर दिया।

सदन से बाहर आकर पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमकेयर योजना के तहत राज्य सरकार पर लगभग 364 करोड़ रुपए की देनदारी है। इसके बावजूद सरकार जनता को यह भरोसा दिलाती रही है कि योजना सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआऊट किया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा